Advertisment

Mauni Amavasya 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान, भक्तों पर बरसाए जाएंगे गुलाब के फूल, बंद रहेंगे स्कूल

Mauni Amavasya Mahakumbh: महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे। 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा होगी।

author-image
Rahul Garhwal
Mauni Amavasya Mahakumbh Amrit Snan muhurat Prayagraj

Mauni Amavasya Mahakumbh: अमृत स्नान यानी मौनी अमावस्या के दिन काशी के पवित्र गंगा नदी में स्नान के लिए आस्थावानों की भारी भीड़ रही। माघ मास के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले स्नान का धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिये से विशेष महत्व है।

Advertisment

धार्मिक लिहाज से देखा जाय तो मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान के साथ पितरों का तर्पण और दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है तो ज्योतिषीय के लिहाज से देखा जाय तो मौनी अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा मकर राशि मे होते है और गुरु वृषभ राशि में स्थित रहते है काशी में अमृत स्नान के लिए बीते देर शाम से ही आस्थावानों की टोली सड़को के जरिये गंगा घाटों की उमड़ रही है।

जिसका सिलसिला अब तक जारी है। श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक गंगा घाट तक जाने के लिये जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डाइवर्जन के साथ क्राउड मैनजेमेंट और सुरक्षा के लिए पांच हजार पुलिसकर्मियों के अलावा एटीएस,पीएसी के जवानों की पॉइंटवाइज डयूटी भी लगाई गयी। स्थानीय जिला प्रशासन की माने तो मौनी अमावस्या के दिन काशी में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

संगम नोज की तरफ जाने का प्रयास न करें- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि जो गंगा के जिस घाट के समीप है। वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर तरफ ना जाएं। स्नान के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं। कहीं भी स्नान किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्रशासन के निर्देशन का पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से की बातचीत

महाकुंभ में हुई भगदड़ के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने फोन पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी घटना की जानकारी ली।

https://twitter.com/MahaaKumbh/status/1884292102017998951

मौनी अमावस्या अमृत स्नान मुहूर्त

मौनी अमावस्या का अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी स्नान करेगा। सुबह 5 बजकर 50 मिनट से निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा स्नान करेगा। सुबह 6 बजकर 45 मिनट से जूना अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और पंच अग्नि अखाड़ा स्नान करेगा। सुबह 9 बजकर 25 मिनट से बैरागी अखाड़े स्नान करेंगे।

सबसे आखिरी में स्नान करेगा निर्मल अखाड़ा

10 बजकर 5 मिनट से दिगंबर अनि अखाड़ा स्नान करेगा। 11 बजकर 5 मिनट से निर्मोही अनि अखाड़ा स्नान करेगा। सबसे आखिर में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे। 12 बजे से पंचायती नया उदासीन अखाड़ा स्नान करेगा। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट से पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन स्नान करेगा। सबसे आखिर में पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से स्नान करेगा। अखाड़े का स्नान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ शुभसंयोग बन रहा है।

Advertisment

श्रद्धालुओं पर बरसाए जाएंगे गुलाब के फूल

Mauni Amavasya Snan muhurat

Mauni Amavasya Snan

Mauni Amavasya Mahakumbh

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर सुबह 6 बजकर 45 मिनट से हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा होगी। उत्तर प्रदेश सरकार 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कराएगी। सभी घाटों पर दिन में 5 से 6 राउंड पुष्प वर्षा होगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुष्प वर्षा के राउंड बढ़ाए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में VIP कल्‍चर को लेकर लोगों में नाराजगी, बोले- ‘कई किलोमीटर चलना पड़ता है पैदल’

प्रयागराज के स्कूलों में छुट्टी

मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी ने पहली क्लास से 8 क्लास तक के सभी स्कूलों में 28, 29 और 30 जनवरी को छुट्टी घोषित की है।

Advertisment

MP के महेश्वर में महाकुंभ की वायरल गर्ल खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा, बोलीं- लोगों से परेशान हो गई थी

Monalisa: देश-दुनिया को महाकुंभ के दौरान अपनी कजरारी आंखों और सादगी भरे जीवन से दीवाना बनाने वाली मोनालिसा अब अपने घर खरगोन के महेश्वर लौट आई हैं। मोनालिसा प्रयागराज में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Prayagraj Mahakumbh Mauni Amavasya Prayagraj Mahakumbh Mauni Amavasya Snan muhurat Mauni Amavasya Mahakumbh Mauni Amavasya Amrit Snan mauni amavasya mahakumbh 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें