Advertisment

Mauni Amavasya 2023 : कब है मौनी अमावस्या 2023, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां, ति​थि, महत्व

Mauni Amavasya 2023 : कब है मौनी अमावस्या 2023, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां, ति​थि, महत्व mauni-amavasya-2023-when-is-mauni-amavasya-2023-do-not-do-this-work-even-by-mistake-on-this-day-problems-may-increase-date-importance-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Mauni Amavasya 2023 : कब है मौनी अमावस्या 2023, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां, ति​थि, महत्व

नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2023: साल 2023 के त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। Mauni Amavasya 2023: ऐसे में आपको बता दें इस साल में मौनी अमावस्या किस दिन आने वाली है। दरअसल माघ के महीने में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन का अपना विशेष महत्व है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन भगवान की उपासना मौन रूप से करने से विशेष फल प्राप्त होता है। सा​थ ही आपको बता दें इस दिन कुछ विशेष काम करने की सख्त मनाही होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन का महत्व क्या है और आखिर इस दिन नहीं करना चाहिए।

Advertisment

इस दिन आएगी मौनी अमावस्या —
आपको बता दें इस साल यानि वर्ष 2023 में मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी। तो वहीं इसका समापन 22 जनवरी को सुबह 2: 22 मिनट पर होगा। आपको बता दें चूंकि मौनी अमावस्या 21 जनवरी को उदया तिथि में आ रही है। इसलिए शुभ योग सुबह 6:30 मिनट से सुबह 07:14 मिनट तक ये रहेगी।

भूलकर भी न करें ये काम —

  • मौनी अमावस्या के दिन देर तक सोने की मनाही है। यानि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए।
  • कहते हैं अमावस्या का दिन टोटका करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन कोशिश करें कि आप शमशान घाट भूल कर भी न जाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप पर बुरी आत्माएं या गलत शक्तियां हावी हो सकती हैं।
  • ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कलह ज्योहार आदि से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो इससे पितर नाराज हो जाते हैं। उनकी कृपा आप पर नहीं बरसती है।
  • ऐसा भी माना जाता है ​कि इस दिन बच्चों को डांटना नहीं चाहिए। बच्चों से किसी भी तरह के गलत और कटु शब्द नहीं बोलना चाहिए।
  • इस दिन भूलकर भी मांस ​मदिरा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस सबसे दूरी बनाने मे ही आपकी भलाई है।
  • जहां तक हो इस दिन सादा भोजन ग्रहण मौनी अमावस्या के दिन सात्विक जीवन जीना चाहिए।
  • इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार माना जाता है अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन दुख भोगती है।
hindi news topnews spiritual vrat-tyohar mauni amavasya 2023 amavasya january 2023 Amavasya tithi 2023 maagh Amavasya Mauni Amavasya 2023 Date Mauni Amavasya karm अमावस्या 2023 अमावस्या तिथि 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें