Advertisment

Mauganj News: डबल मर्डर से दहला मऊगंज, घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, नगदी और जेवरात गायब

Mauganj Double Murder Case वृद्ध दंपति का उनके ही घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

author-image
Kushagra valuskar
Mauganj News: डबल मर्डर से दहला मऊगंज, घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, नगदी और जेवरात गायब

(रिपोर्ट- अशोक समदरिया)

Mauganj Double Murder Case: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से दिल दहला देने वाली एक वरदात सामने आई है। यहां पर एक गांव में रहने वालें वृद्ध दंपति का उनके ही घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisment

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किया। प्राथमिक जांच में पुलिस की टीम ने आशंका जताई है की लूट के इरादे से घर पर दाखिल हुए बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद घर पर रखे जेवरात और नगदी रकम को लूटकर फरार हो गए।

यह वारदात मऊगंज जिले के निबिहा गांव की है। यहां पर रहने वालें मंगल यादव (85) और उनकी पत्नी तेरसी यादव (83) खेत में घर बनाकर रहते थे। उनके 5 बच्चे है जो पास के ही उमरी गांव में स्थित अपने पुराने आवास पर रहते है। वृद्ध दंपति रोज पड़ोस में पानी लेने के लिए जाते थे, लेकिन गुरुवार को देर शाम तक जब वह पानी लेने नही पहुंचे। तो पड़ोसी परिवार उन्हे देखने खुद उनके घर पहुंच गए।

घर पहुंचकर पड़ोसी ने आवाज लगाई मगर कोई जवाब नही आया। इसके बाद जब अंदर जाकर सामने का दृश्य देखा तो पड़ोसी के पैरो तले जमीन खिसक गई चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।

Advertisment

पुलिस की टीम जांच जुटी

घर का सारा समान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। एक कमरे के अंदर मंगल यादव का शव पड़ा हुआ था। वहीं दूसरे कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ तेरसी यादव का शव पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की सूचना मृतक के बच्चों को दी।

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशो ने की हत्या

पुलिस ने अशंका जताई है की अज्ञात बदमाश लूट की इरादे से घर पर दाखिल हुए। बदमाशों की आहट सुनकर शायद वह नींद से जाग गए होंगे। जिसके बाद बदमाशों ने दोनो को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर की तलाशी ली। इसके बाद नगदी और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस

रीवा डीआईजी साकेत प्रसाद पांडेय शुक्रवार को मऊगंज पहुंचे। घटना के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर जानकारी ली। वारदात में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें कुछ संदेशों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

MP शिक्षा मंत्री ने खोली पोल: सैंकड़ों शिक्षकों ने स्कूलों में किराए पर रखे लोग, ऐसे 100 टीचर तो अकेले मेरे जिले में है

पति की मौत के बाद पत्नी ने रखी ये डिमांड: स्पर्म प्रिजर्व कराने का किया अनुरोध, फिर डॉक्टरों ने दिया ये जवाब

MP news Mauganj News mauganj husband wife murder mauganj double murder case mauganj crime hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें