Advertisment

Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर ने गौरी धान केंद्र का निरीक्षण किया, समिति प्रबंधक को नोटिस, अधिकारी सस्पेंड

author-image
Kushagra valuskar
Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर ने गौरी धान केंद्र का निरीक्षण किया, समिति प्रबंधक को नोटिस, अधिकारी सस्पेंड

Mauganj News: मऊगंज जिले में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धान खरीदी केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, समिति प्रबंधक और प्रशासक को शो काज नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई मऊगंज जिले के धान उपार्जन केंद्र गौरी में की गई है।

Advertisment

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया और घोर अनियमितता पाई गई। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के आरएईओ श्रीकांत त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, समिति प्रबंधक और प्रशासक को शो काज नोटिस जारी किये है।

publive-image

समय से पहले धान की खरीदी बंद

दरअसल, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव गुरुवार को धान उपार्जन केंद्र गौरी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां समय से पहले धान की खरीदी बंद हो गई थी। भारी संख्या में किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र में मौजूद थे। गौरी खरीदी केन्द्र में 230 किसानों से 15924 कुंटल धान खरीदी गई थी।

यह भी पढ़ें-भोपाल में RTO कॉन्स्टेबल रहे सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त की टीम का छापा, ढाई करोड़ नकद, 50 लाख के जेवरात मिले, जांच जारी

Advertisment

किसानों ने कलेक्टर को बताई अपनी परेशानी

वहीं, किसानों ने बताया कि हम सुबह से यहां मौजूद हैं। धान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा और भी कई अनियमिताएं पाई गई। कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा है कि जो भी धान खरीदी गई है। उन्हें शिफ्ट किया जाए, जिससे आने बाली धान रखने के लिए व्यवस्था हो जाए। उन्होंने किसानों को चाय और बिस्किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर

जिले में 70 साल से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। काम को गति देने के लिए फ्री में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद पंचायत मऊगंज में 26 दिसंबर, ग्राम पंचायच रामपुर, नईगढ़ी में 6 जनवरी और जनपद पंचायत हनुमना में 9 जनवरी को शिविर लगेगा।

शिविर का आयोजन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- मऊगंज छात्रावास में सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में 8 बच्चे झुलसे, रसोईयां सहित एक बच्चे का पैर कटा

MP news Mauganj News mauganj ajay shrivastava collector ajay shrivastava
Advertisment
चैनल से जुड़ें