Advertisment

Mathura Suitcase Girl Found: दिल दहलाने वाली खबर ! श्रद्धा के बाद अब लाल सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की लाश

author-image
Bansal News
Mathura Suitcase Girl Found: दिल दहलाने वाली खबर ! श्रद्धा के बाद अब लाल सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की लाश

मथुरा। Mathura Suitcase Girl Found इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल सुटकेस में 22 साल की लड़की लाश मिली। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने हत्या कर लड़की को तोड़-मरोड़कर सुटकेस में भरकर फेंका है।

Advertisment

जानें क्या है खबर

आपको बताते चलें कि, बताया जा रहा है कि, युवती को सीने में गोली मारकर पहले हत्या की थी। बताया जा रहा है कि, एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस नजर आया। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था। खून देखते ही वहां हड़कंप मच गया। जिसे देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसे मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

शुरूआती जांच में हुआ खुलासा

आपको बताते चलें कि, पुलिस ने शुरूआती जांच में लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए थी। कपड़ों से लग रहा है कि वह अच्छे परिवार की है। जहां पर देखने पर लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। रंग गोरा, काले और लंबे बाल है। स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने हैं, जिस पर Lady Days लिखा हुआ है। नीले और सफेद रंग की पैंट पहनी हुए थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी।

Advertisment

पुलिस कर रही कार्रवाई

आपको बताते चलें कि, मौके पर पहुंचे CO आलोक सिंह ने बताया कि लड़की की शिनाख्त हमारे लिए सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। आस-पास के सभी शहरों में फोटो भेजी गई है। जिसका जल्द पता लगाया जा रहा है। वही पर आशंका जताई जा रही है कि, वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया है। क्योंकि, अगर किडनैप करके वारदात को अंजाम दिया जाता तो लड़की कैज़ुअल ड्रेस पहने होती। दूसरा, इसकी भी आशंका है कि कोई साजिशन हत्या नहीं है। मामले में जांच की जा रही है।

लड़की की हत्या यूपी न्यूज मथुरा ट्रॉली बैग में मिला शव उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh murder Mathura news mathura crime Mathura body found in trolley bag
Advertisment
चैनल से जुड़ें