Advertisment

मार्केट में उतरेगी मारुति की शानदार सेडान: आपका सफर बनेगा आसान, इस दिन लॉन्‍च होगी कार, बस इतने रुपए कर लें तैयार

New Generation Maruti Suzuki Dzire 2024: भारत में सबसे ज्‍यादा खरीदी जानें वाली कारों की कंपनियों में Maruti Suzuki एक बड़ा नाम है।

author-image
Aman jain
मार्केट में उतरेगी मारुति की शानदार सेडान: आपका सफर बनेगा आसान, इस दिन लॉन्‍च होगी कार, बस इतने रुपए कर लें तैयार

New Generation Maruti Suzuki Dzire 2024: भारत में सबसे ज्‍यादा खरीदी जानें वाली कारों की कंपनियों में Maruti Suzuki एक बड़ा नाम है।

Advertisment

हर साल भारत में इस कंपनी की लाखों कारें खरीदी जाती है। Maruti कंपनी की कारें हर बजट में फिट हो जाती है और ये कम पैसों में लोगों के शौक को पूरा कर देती है।

Maruti कंपनी जल्‍द ही मार्केट में अपनी एक शानदार सेडान कार लाने को तैयार है। इस कार का नाम New Generation Maruti Suzuki Dzire 2024 होने वाला है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1814289829946954146

ऐसा माना जा रहा है कि इस को भारतीय बाजार में बेहद पसंद किया जा सकता है, क्‍योंकि ये एक फुल पैसा वसूल सेडान कार होगी।

Advertisment

आइए इस आर्टिकल में हम आपको कार के फीचर्स और डिटेल की जानकारी देते हैं।

खास होगी नई कार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Maruti Suzuki Dzire का ये चौड़ा जनरेशन मॉडल होने वाला है। वहीं इस कार में 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड 3 सिलेंडर वाला इंजन देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्‍शन मिल सकता है।

publive-image

कार के आने से पहले ऐसा माना जा रहा है कि ये नई कार आपके लिए खास करीब 26 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम होगी।

Advertisment

इस कार का मैनुअल वेरिएंट 25 किमी का माइलेज देगा। इसके सा‍थ ही कार का सीएनजी (CNG) मॉडल 35 किमी तक का माइलेज दे सकता है।

कार में मिलेंगे शानदार फीचर्स

New Generation Maruti Suzuki Dzire में कंपनी की आरे से कई शानदार फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं।

publive-image

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि कंपनी इस कार में सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है।

Advertisment

इसके साथ ही नई कार में 360-डिग्री कैमरा के साथ एयरबैग जैसे शानदार सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलने वाला है।

नई कार का नया होगा डॉयमेंशन

New Generation Maruti Suzuki Dzire में फ्लैट रूफलाइन के साथ नए रियर ग्लास भी देखने को मिल सकता है।

publive-image

इसके अलावा इस कार में नया ग्रिल का सपोर्ट भी मिलेगा। अगर वहीं इस कार की लंबाई की बात की जाए तो 3995 एमएम, चौड़ाई 1735, ऊंचाई 1515 एमएम के साथ 2450 एमएम का व्हीलबेस देखने को मिलने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस नई कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस होगा।

Advertisment

खास होगी कार की कीमत

इस कार का बेसब्री से इंतजार करने वाले ग्राहकों को बता दें कि अभी कंपनी की ओर से इस नई कार की कीमत की कोई स्‍पष्‍ट जानकारी शेयर नहीं की है।

कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत पर पर्दा डाल कर रखा है। कई कार के विशेषज्ञों की मानें तो इस नई कार की प्राइज 7 लाख रुपए एक्‍स शोरूम से शुरू हो सकती है और ये 10 लाख रुपए तक जा सकती है।

इस कार की लॉन्‍च डेट की बात की जाए तो ये अगस्‍त 2024 में मार्केट में आ सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप: CEO सत्या नडेला की Education और Net Worth पर उठे सवाल, जानें क्‍या है पूरा मामला

Advertisment
चैनल से जुड़ें