Advertisment

Maruti Suzuki Celerio: मारुति ने इस कार की प्री-बुकिंग की चालू, 26 किमी के शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Maruti Suzuki Celerio: मारुति ने इस कार की प्री-बुकिंग की चालू, 26 किमी के शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स maruti-suzuki-celerio-maruti-has-started-pre-booking-of-this-car-will-get-great-features-with-excellent-mileage-of-26-km

author-image
Bansal News
Maruti Suzuki Celerio: मारुति ने इस कार की प्री-बुकिंग की चालू, 26 किमी के शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद देश के बाजार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। दीवाली के समय बाजारों में जमकर धूम देखने को मिली है। ऐसे में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुझुकी भी अपनी नई कार सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) बाजार में उतारने वाली है। हैचबैक सैग्मेंट में आने वाली इस कार को कंपनी 10 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने इस कार की प्री-बुकिंग करना शुरू कर दी है। एंट्री लेवल हेचबैक सेगमेंट के तहत आने वाली मारुति सुझुकी सेलेरियो का कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इस टीजर को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इस टीजर इमेज में इलेक्ट्रिक ब्लू से मिलते-जुलते रंग की कार इसमें अंधेरे में नजर आईं, जबकि फ्रंट लाइट्स भी जलती दिख रही थीं।कंपनी ने इस कार को खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस कार को 11000 की टोकन मनी देकर बुक करा सकते हैं। इस के फीचर्स को जानने से पहले इसकी कीमतों के बारे में बात करते हैं।

Advertisment

यह है अनुमानित कीमत...
इस कार की संभावित कीमतों की बात करें तो वर्तमान समय में आ रही सेलेरियो की शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपए (दिल्ली में एक्स-शोरूम) निर्धारित की गई है। वहीं इस कार के अपडेटेड वर्जन्स की बात करें तो ये कीमतें 6 लाख रुपए से ऊपर जाती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी ने इस कार को कई ट्रिम ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है। इन कारों के नाम LXI, VXI, ZXI और ZXI+ होंगे। कंपनी की नई सेलेरियो अपने सेगमेंट की Honda Brio, Hyundai i10, Ford Figo, Chevrolet Beat, Nissan Micra Active, Renault KWID, Maruti S-Presso, Tata Tiago और Tata Punch को टक्कर दे सकती है।

यह रहेंगे फीचर्स!
अब इस कार के फीचर्स की बात करें तो नई सेलेरियो में 1.0-लीटर K10C डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों साथ बाजार में उतारा जा सकता है। टीजर में जारी लुक के अनुसार इस कार को अपडेटेड लुक्ल के साथ बाजार में उतारा जा रहा है। कार में अपडेटेड हेडलैंप, बंपर और टेल लैंप लगाए गए हैं। एंट्री-लेवल हैचबैक की फुल बॉडी किट को और भी खूबसूरत और आकर्षक प्रोफाइल के लिए ट्वीक किया गया है। अनुमान के मुताबिक नई सेलेरियो को चार ट्रिम्स और कुल सात वेरियंट में लॉन्च किया जा रहा है। कार को ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ कम्पैटिबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। साथ ही आइडियल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन मिलने की संभावना है। कार में इसके अलावा सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। 10 नवंबर को इस कार को बाजार में उतारा जाएगा।

suzuki celerio new celerio 2021 new celerio maruti suzuki celerio x maruti suzuki celerio malayalam review 2021 maruti suzuki celerio malayalam maruti suzuki celerio cng maruti suzuki celerio 2021 new model maruti suzuki celerio 2021 maruti suzuki celerio maruti suzuki maruti celerio x maruti celerio review maruti celerio 2021 maruti celerio celerio 2021 new model celerio 2021 celerio 2021 maruti suzuki celerio 2021 maruti celerio 2021 celerio
Advertisment
चैनल से जुड़ें