Advertisment

Maruti Fronx On EMI: Maruti Fronx खरीदने का बना रहे मन, जान लें कितनी होनी चाहिए मंथली इनकम और EMI ऑप्शन

Maruti Fronx On EMI: अगर आप Maruti Fronx खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान ली जिए कि इसके लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आपको हर महिने कितनी EMI चुकानी होगी maruti-fronx-emi-on-road-price-kitni-salary-honi-chahiye-hindi-news-azx

author-image
Ashi sharma
Maruti Fronx On EMI

Maruti Fronx On EMI

Maruti Fronx On EMI: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV Fronx को अब और ज्यादा सेफ बना दिया है। कंपनी ने इसमें अब स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए हैं, जिससे सेफ्टी पैरामीटर्स में बड़ा सुधार हुआ है।

Advertisment

हालांकि, इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत में करीब 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं इसके ऑन-रोड प्राइस, EMI कैलकुलेशन और इसे खरीदने के लिए कितनी सैलरी जरूरी है।

Maruti Fronx की ऑन-रोड कीमत और EMI डिटेल्स

[caption id="attachment_868372" align="alignnone" width="868"]Maruti Fronx On EMI Maruti Fronx की ऑन-रोड कीमत और EMI डिटेल्स[/caption]

Maruti Fronx के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7,54,500 रुपये है। इसमें RTO चार्ज लगभग 60,360 रुपये और इंश्योरेंस करीब 39,744 रुपये जुड़कर इसकी कुल ऑन-रोड कीमत लगभग 8,54,604 रुपये बनती है। यह कीमत शहर और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी बहुत बदल सकती है।

Advertisment

Maruti Fronx On-Road Price & Loan Details

Description  Amount (₹)
  Ex-Showroom Price  7,54,500
  + RTO Charges  60,360
  + Insurance  39,744
  Total On-Road Price  8,54,604

अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको लगभग 7.54 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। 10% सालाना ब्याज दर पर और 5 साल के टाइम पीरियड में हर महीने आपको करीब 16,033 रुपये EMI चुकानी होगी।

इस लोन पर कुल इंटरेस्ट करीब 2.07 लाख रुपये आएगा और आपको 5 साल में कुल 10.61 लाख रुपये चुकाने होंगे।

Advertisment

Loan & EMI Calculation (5 Years @ 10% Interest)

  Loan Component  Amount (₹)
  Down Payment  1,00,000
  Loan Amount  7,54,604
  Monthly EMI  16,033
  Total Interest Paid  2,07,000 (approx.)
  Total Repayment  10,61,604

कितनी सैलरी में खरीद सकते हैं Maruti Fronx?

[caption id="attachment_868370" align="alignnone" width="867"]Maruti Fronx On EMI कितनी सैलरी में खरीद सकते हैं Maruti Fronx?[/caption]

इस SUV की EMI को मैनेज करने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 40,000 से 50,000 रुपये होनी चाहिए। यदि आपकी सैलरी लगभग 45,000 रुपये है और आपके ऊपर पहले से कोई बड़ा लोन नहीं है, तो आप हर महीने 13,500 से 18,000 रुपये तक की EMI आराम से भर सकते हैं। आमतौर पर बैंक यह मानते हैं कि आपकी सैलरी का 30-40% हिस्सा EMI पर खर्च किया जा सकता है।

Advertisment

इंजन ऑप्शन, माइलेज और फीचर्स

[caption id="attachment_868374" align="alignnone" width="868"]Maruti Fronx On EMI इंजन ऑप्शन, माइलेज और फीचर्स[/caption]

Maruti Fronx दो इंजन ऑप्शन में साथ आती है है:

  • 0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन- 99 BHP पावर और 147.6 Nm टॉर्क
  • 2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन- 89 BHP पावर और 113 Nm टॉर्क
  • CNG ऑप्शन में पावर कम होकर 76 BHP और टॉर्क 5 Nm रह जाता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं।
  • CNG वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 51 km/kg है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बनाता है।

Maruti Fronx Engine & Transmission Options

  Specification  1.0L Turbo Petrol  1.2L NA Petrol  1.2L CNG
  Engine Type  Turbocharged  Naturally Aspirated  Naturally Aspirated (CNG)
  Power (BHP)  99 BHP  89 BHP  76 BHP
  Torque (Nm)  147.6 Nm  113 Nm  98 Nm (Petrol: 113 Nm)
  Transmission  5-Speed MT / 5-Speed AMT  5-Speed MT / 5-Speed AMT  5-Speed MT
  Claimed Mileage  ~21.5 km/l (Petrol)  ~22 km/l (Petrol)  51 km/kg (CNG)

क्या Maruti Fronx अच्छा ऑप्शन है?

[caption id="attachment_868371" align="alignnone" width="867"]Maruti Fronx On EMI क्या Maruti Fronx अच्छा ऑप्शन है?[/caption]

अगर आप एक सेफ, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Fronx एक बेहतरीन ऑप्शन है। अब इसमें 6 एयरबैग्स जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फैमिली के लिए सेफ बनाते हैं। हालांकि कार खरीदने से पहले अपनी इनकम, खर्च और मौजूदा फाइनेंशियल कमिटमेंट्स का आकलन जरूर करें।

Q: Maruti Fronx की ऑन-रोड कीमत कितनी है?
A:दिल्ली में Maruti Fronx के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹8.54 लाख है, जिसमें RTO चार्ज और इंश्योरेंस शामिल हैं।

Q: क्या डाउन पेमेंट देकर EMI पर Fronx ली जा सकती है?
A:हां, यदि आप ₹1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹7.54 लाख का लोन लेना होगा, जिस पर 5 साल की अवधि और 10% ब्याज दर पर ₹16,033 की मासिक EMI बनेगी।

Q: Maruti Fronx की EMI भरने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?
A:आपकी न्यूनतम सैलरी ₹40,000 से ₹50,000 के बीच होनी चाहिए ताकि आप आसानी से ₹13,000 से ₹18,000 तक की EMI मैनेज कर सकें।

Q: Maruti Fronx का माइलेज कितना है?
A: CNG वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 28.51 किमी/किग्रा है, जो इसे इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बनाता है।

Q: क्या यह SUV सेफ है?
A: हां, अब इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स मिलते हैं जो इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

Q: क्या Maruti Fronx बजट में आने वाली एक स्मार्ट SUV है?
A: हां, यह एक स्टाइलिश, सुरक्षित और माइलेज फ्रेंडली SUV है, जो मिड-रेंज बजट में आने वाले ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकती है।

Mini Laptops Under 15000: JioBook से लेकर Primebook 15,000 से कम में मिल रहे बेहतरीन मिनी लैपटॉप

Mini Laptops Under 15000

Mini Laptops Under 15000: आज के समय में लैपटॉप एक बेसिक नीड है। कॉलेजस्कूलऑफिस या घरलैपटॉप हर जगह काम आने वाला गैजेट है। यदि आप भी लैपटॉप खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 30 से 40 हजार रुपये नहीं है तो कोई बात नहीं आप मात्र 15 हजार रुपये के बजट में मिनी लैपटॉप खरीद सकते हैं।

ये बिल्कुल आम लैपटॉप की तरह सभी जरूरी फीचर्स से लैस होता हैबस इस मिनी लैपटॉप का साइज छोटा हो जाता है। आप इस पर लैपटॉप की तरह सभी काम कार सकते हैं। जानिए मार्केट में मिलने वाले इन 4 बेस्ट मिनी लैपटॉप के बारे में। पढ़ें पूरी खबर

EMI suv india 'Maruti Fronx' 'Maruti Fronx on road price
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें