Advertisment

Martyrs Day : पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन, शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

author-image
deepak
Martyrs Day : पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन, शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर, आज देश 63 वॉ शहीद दिवस मना रहा है और आज के दिन देश भर में कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले पुलिस के जवानों को याद किया जाता है। इस मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस शोक परेड में शहादत देने वाले पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। देश भर में बीते साल भर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम का वाचन एसपी जगदीश डावर ने किया। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन व जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की वहीं शाजापुर जिले के शहीद हुए पुलिस जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

Advertisment

publive-image

उल्लेखनीय है कि लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग की यात्रा देश के प्रत्येक पुलिस कर्मचारी के लिए तीर्थ है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उनके 20 सहयोगी 21 अक्टूबर 1959 को अन्य दिन की तरह हॉट स्प्रिंग जो कि समुद्र तल से 4681 मीटर स्थित है, भारतीय सीमा पर गश्त पर थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाड़ी की चोटी से भारतीय गश्ती दल पर हमला बोला, जिसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए व अन्य को कैदी बना लिया गया। समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" के रूप में मनाती है।

publive-image

एसपी जगदीश डावर ने बताया कि 01 सितम्बर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक की अवधि में कुल 261 अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए। जिसमें मध्य प्रदेश के 16 अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हैं। इस अवसर पर एएसपी टी.एस.बघेल, आरआई विक्रम सिंह भदोरिया, जिला होमगार्ड कमाण्डेट विक्रम मालवीय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं.संतोष जोशी, एसडीओपी भविष्य भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी ए.के.शेषा, लालघाटी थाना प्रभारी आर.के.सिन्हा, यातायात प्रभारी के.के.चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-21-at-10.42.29-AM.mp4"][/video]

Advertisment
chhattisgarh news madhya pradesh news Shajapur shajapur News shajapur News in Hindi Martyr's Day myanmar mp shajapur news shajapur crime news shajapur hindi news shajapur latest news shajapur mp news shajapur news aaj ki shajapur news hindi shajapur news in hindi today shajapur news live shajapur news madhya pradesh shajapur news mp shajapur news today shajapur news video shajapur today latest news shajapur today news martyrs shajapur in hindi news shajapur breaking news #ararat entertainment #eritreanmartrysday #mara entertainment #megarya entertainment #star entertainment asmara bsrat aregay eritrea martyrs day eritrean martyr's day 2018 eritrean martyrs classical music eritrean martyrs day eritrean martyrs day 2020 eritrean martyrs day 2022 eritrean martyrs name list eritrean martyrs song eritrean martyrs songs martryrs day MARTYR ugandamartyrs
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें