Advertisment

Mangal Gochar 2024: दो दिन बाद उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे मंगल, इन जातकों की किस्मत मारेगी उछाल

Mangal Gochar 2024: दो दिन बाद उच्च राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, इन जातकों की किस्मत मारेगी उछाल, क्या होगा आप पर असर

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal Gochar 2024: दो दिन बाद उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे मंगल, इन जातकों की किस्मत मारेगी उछाल

   हाइलाइट्स

  • दो दिन बाद मंगल बदलेंगे चाल
  • उच्च राशि मकर में करेंगे प्रवेश
  • इन जातकों की पलटेगी किस्मत
Advertisment

Mangal Gochar 2024: लाल रक्त प्रधान ग्रह मंगल (Mangal) दो दिन बाद या​नी 5 फरवरी को अपनी राशि बदलने जा रहा है। अभी तक धनु राशि (Dhanu Rashi) में चल रहे मंगल 5 फरवरी को मकर राशि (Makar Rashi) रात 9:30 बजे प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार मंगल का ये गोचर (Mangal Gochar 2024) विभिन्न राशि के जातकों पर असर डालेगा.

   5 फरवरी को कब बदलेगी मंगल की चाल (Mangal kab karenge makar me gochar) 

मंगल ग्रह वर्तमान समय में धनु राशि में है। 5 फरवरी को रात 9:30 बजे ये मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

   उच्च के हो जाएंगे मंगल

मकर राशि (Makar Rashi) में मंगल उच्च के होते हैं। यानी मकर मंगल की उच्च राशि है। जब भी कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो वह अत्यंत बलवान रहता है।

Advertisment

   उच्च के मंगल पलट देंगे किस्मत

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार अपनी उच्च राशि में प्रवेश करके बलवान मंगल के पास में किसी को रंक और किसी को राजा बनाने की क्षमता है।

   मंगल का सभी राशियों पर असर  (Mangal Gochar Effect) 

   मेष राशि-

आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। आपको अपनी संतान से लाभ होगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

   वृष राशि

कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जनता में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। भाई बहनों के साथ में थोड़ा संबंध खराब हो सकता है।

Advertisment

   मिथुन राशि

धन आने के नए-नए रास्ते खुलेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   कर्क राशि

व्यापार में उन्नति होगी। लंबी यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने का अच्छा योग बन सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

   सिंह राशि

अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न ले।

Advertisment

   कन्या राशि

आपकी संतान को लाभ प्राप्त होगा। धन आने में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   तुला राशि

जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आने का योग बनेगा। कार्यालय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी।

   वृश्चिक राशि

भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का संहार होगा।

   धनु राशि

धन आने का योग बनेगा। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से डरें। संतान की उन्नति होगी।

   मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   कुंभ राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

   मीन राशि

धन आने का योग है। संतान को कष्ट हो सकता है शत्रु समाप्त होंगे।

   मंगल के प्रकोप से बचने के उपाय (Mangal ke Upay) 

मंगल देव के कोप से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें