Advertisment

Vivah Muhurat: कल से शुरु हो रहे हैं विवाह, यहां चेक करें पूरे चार महीने के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

Vivah Muhurat: कल से शुरु हो रहे हैं विवाह, जनवरी में विवाह के मात्र तीन मुहूर्त हैं। यहां चेक करें पूरे चार महीने के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Vivah Muhurat: कल से शुरु हो रहे हैं विवाह, यहां चेक करें पूरे चार महीने के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

Vivah Muhurat 2024: 15 जनवरी यानि सोमवार को सूर्य के मकर राशि (Makar Sankranti 2024) में प्रवेश करते ही खरमास की समाप्ति हो गई है। इसी के साथ अब शुभ कार्य शुरु हो जाएंगे। जनवरी के पहला विवाह मुहूर्त 17 जनवरी को है। यदि आप भी विवाह मुहूर्त (January Vivah Muhurat 2024) का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें इस महीने यानि जनवरी में विवाह के मात्र तीन मुहूर्त हैं। चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि आने वाले तीन महीने में विवाह के लिए कौन-कौन से मुहूर्त रहने वाले हैं।

Advertisment

संबंधित खबर: Mritu Badh Dosh : आखिर क्या होते हैं शुद्ध मुहूर्त, जिनमें विवाह करना होता है शुभ

फरवरी में जमकर बजेगी शहनाई

पंडितों के अनुसार इस साल 2024 में फरवरी (February Vivah Muhurat 2024) में शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त हैं। इस महीने आठ दिन विवाह मुहूर्त निकल रहे हैं। जिसमें 3, 4, 5, 6, 12, 13, 17, 27 फरवरी शामिल है।

अप्रैल में बंद हो जाएंगे शुभ कार्य

ज्योतिषाचार्य शास्त्री जी के अनुसार 17 जनवरी से विवाह शुरु हो रहे हैं। इस साल जनवरी में शुद्ध मुहूर्त की संख्या केवल तीन है। यानि इस महीने केवल तीन विवाह मुहूर्त हैं। फरवरी और मार्च में विवाह होंगे। इसके बाद फरवरी में जमकर शहनाई बजेगी, लेकिन इसके बाद मार्च में फिर विवाह के लिए कम मुहूर्त आएंगे। तो वहीं अप्रैल में सबसे शुभ मुहूर्त 18 तारीख का है। इसके बाद से फिर शादियां बंद हो जाएंगीं।

Advertisment

इन मुहूर्त में विवाह होते हैं शुभ

ज्योतिषाचार्य की मानें तो अलग-अलग पंचांग विवाह के लिए अलग-अलग मुहूर्त बताते हैं। शादियों के लिए 10 दोष यानि 10 रेखाएं मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार इन दस दोषों से रहित विवाह शुभ माने जाते हैं। इन्हें शुद्ध मुहूर्त कहा जाता है।

मई में फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह

आपको बता दें अप्रैल में खरमास लगने के कारण विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद चैत्र मास के बाद दो ​महीनों के लिए शादियां बंद हो जाएंगी। लेकिन मई में बैसाख मास के लगने पर अक्षय तृतीया के दिन अक्षय मुहूर्त के साथ विवाह कार्य फिर शुरू हो जाएंगे।

नए साल 2024 में विवाह मुहूर्त

जनवरी: 17, 21, 30

फरवरी: 3, 4, 5, 6, 12, 13, 17, 27

मार्च: 2, 3, 4, 5, 6, 7

यह भी पढ़ें: 

Top Hindi News Today: आयोध्‍या नहीं जाने के विवाद पर बाले राहुल, कहा – मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना है, MP में आत्मा प्रोजेक्ट से जुड़े संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के निर्देश

Advertisment

CG News: आस्था के केंद्र राम मंदिर के नाम पर साइबर ठगी, दर्शन के लिए VIP पास का दे रहे झांसा

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस पीड़ितों को लेकर जबलपुर HC का बड़ा फैसला, पूर्व CS इकबाल सिंह बैस सहित 9 अधिकारी अवमानना के दोषी करार

31 जनवरी से ब्लैकलिस्ट हो जाएगा आपका FASTag, आरबीआई ने जारी किए निर्देश

Advertisment

16 Jan 2024  Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, क्या कहती है आपकी राशि

vivah muhurat 2024, January Vivah Muhurat 2024, January Vivah Muhurat 2024 in hindi, jyotish, bansal news, astrology

Bansal News Astrology jyotish vivah muhurat 2024 January Vivah Muhurat 2024 January Vivah Muhurat 2024 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें