Advertisment

टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में 4 का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Market Cap: HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

author-image
Bansal news
टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में 4 का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Market Cap: देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में चार ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 1,71,309.28 करोड़ रुपये जोड़े। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सबसे अधिक लाभ हुआ।
दूसरी ओर, शीर्ष 10 कंपनियों के समूह में छह कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 78,127.48 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 596.87 अंक या 0.81 फीसदी चढ़ा।

Advertisment

हिंदुस्तान यूनिलीवर को मांग सुधारने की दरकार - hindustan unilever needs to  improve demand - बिज़नेस स्टैंडर्ड

सूचकांक चार अप्रैल को 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Market Cap) (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को लाभ हुआ। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा।

एचडीएफसी बैंक का बाजार (Market Cap) मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी ने 49,208.48 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,27,692.77 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,39,836.02 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,486.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,152.71 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisment

संबंधित खबर:-Reliance Industries Market cap: रिलायंस का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के पार, बनी देश की पहली कंपनी, ये हैं भारत की टॉप 5 कंपनियां

   रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी

Market Capitalization: Meaning, Formula & Calculation

दूसरी ओर बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 38,462.95 करोड़ रुपये घटकर 19,75,547.68 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और आईटीसी को भी बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisment

यह भी पढे़ं:- Chhattisgarh News: अब राजधानी के अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, आगजनी से आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप

IPL नहीं जीतेगी RCB: ये खिलाड़ी होंगे हार के जिम्मेदार, 5 मैचों में नहीं बना पाए 50 से ज्यादा रन

Advertisment
चैनल से जुड़ें