Advertisment

Mariana Trench: समुद्र का वो रहस्य, जो सब जानना चाहते हैं, आपको भी जानकर होगी हैरानी

author-image
Bansal news
Mariana Trench: समुद्र का वो रहस्य, जो सब जानना चाहते हैं, आपको भी जानकर होगी हैरानी

Mariana Trench: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर समुद्र में कोई वस्तु गिरा दी जाए तो वो कितना नीचे तक जा सकती है? या फिर समुद्र की गहराई कितनी है?

Advertisment

आपने पहाड़ों की ऊंचाई के बारे में पढ़ा होगा और इसमें सबसे ऊंचा माउंट एवरेस्ट को माना जाता है। मारियाना ट्रेंच इसकी ऊंचाई से भी कहीं ज्यादा गहरी है।

माउंट एवरेस्ट भी डूब जाएगा

समुद्र में एक ऐसी जगह है, जिसकी गहराई इतनी है कि अगर इसमें माउंट एवरेस्ट को डूबा दिया इसकी चोटी से पानी के ऊपरी स्तर तक भी 2068 मीटर का गैप रहेगा यानी यह माउंट एवरेस्ट की हाइट से भी 2.06 किलोमीटर ज्यादा गहरा है। तो आप अंदाजा लगा लीजिए कि इसकी गहराई कितनी है.

समुद्र की गहराई और उससे जुड़े बहुत से तथ्य हैं, जो सामान्यतः बहुत काम लोग जानते हैं। प्रत्येक महासागर (Ocean) की गहराई अलग अलग होती है।

Advertisment

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रशांत महासागर में एक ऐसी जगह है, जहां की गहराई सबसे ज्यादा बताई जाती है।

मारिआना द्वीप के नजदीक है

यह पश्चिमी प्रशांत महासागर के पूर्व में है और मारिआना द्वीप के नजदीक है।  ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आखिर प्रशांत महासागर के मारिआना ट्रेंच में क्या खास है और इसकी गहराई कितनी है।

मारियाना ट्रेंच की खास बातें-

  • मारियाना ट्रेंच धरती की सबसे गहरी जगह है। वहां समुद्र 10,898 मीटर से 10,916 मीटर तक गहरा है, यानी करीब 11 किलोमीटर की गहराई।
  • अभी तक करीब 1000 लोग सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है तो इसकी तुलना में महज 3 व्यक्ति ही सबसे गहरी खाई मरियाना ट्रेंच तक जा सके हैं।
  • यदि तुलना करें तो माउंट एवरेस्ट समुद्री स्तर से 8,848 मीटर ऊपर है, जबकि मरियाना ट्रेंच समुद्री सतह से 10,916 मीटर (माउंट एवरेस्ट से 2068 मीटर ज्यादा) तक गहरा है।
  • यूएस के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट डॉन वॉल्श और उनके स्विस सहकर्मी, दिवंगत जैक्श पिकार्ड सन् 1960 में एक पनडुब्बी में करीब 10,790 मीटर की गहराई तक गए थे।
  • साल 2012 में कनाडाई फिल्ममेकर जेम्स कैमरन एक पनडुब्बी में सोलो ट्रिप पर इस खाई तक पहुंचने के लिए 10,898 मीटर तक नीचे गए थे। उन्हें इसके लिए पनडुब्बी बनाने में 7 साल लगे थे।
  • मरियाना ट्रेंच इतना गहरा है कि सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती।
  • प्रशांत महासागर में पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर खाइयों की श्रृंखला मिलती है, जिसमें मरियाना ट्रेंच सबसे ज्यादा गहरा है।
  • मरियाना ट्रेंच फिलीपींस के पूर्व में स्थित है।
Advertisment

ये भी पढ़ें:

Teeth Whitening Tips: अपने दांतों को रखें हमेशा ब्राइट, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Brijbhushan Sharan Singh : बृजभूषण के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से जुड़ा फैसला सात जुलाई को

MP High Court: मप्र उच्च न्यायालय ने महिलाओं की सहमति से संबंध बनाने की आयु घटाने के लिए केंद्र से किया अनुरोध

Advertisment

Shaheen Afridi: एक ओवर में झटके 4 विकेट, फिर भी अपनी टीम को नहीं दिला सके जीत

CG News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कांकेर, कहा- अटल जी जैसी प्रतिबद्धता मोदी जी में दिखाई दे रही है

Dangerous Mariana Trench Mariana Trench Mariana Trench Mystery खतरनाक मारियाना ट्रेंच मारियाना ट्रेंच मारियाना ट्रेंच रहस्य
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें