नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान हो गया है। यह पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को मिला। आपको बता दें यह सम्मान उन्हें अपने देश में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करने और तानाशाही शासन को समाप्त करने के लिए दिया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना ने पिछले एक साल से छिपे हुए जीवन जीने को मजबूर होने के बावजूद अपने संघर्ष को जारी रखा। नोबेल कमेटी ने कहा- उनके जीवन को गंभीर खतरा होने के बावजूद, वह देश में बनी रहीं, उनका यह चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है। आपको बता दें यह पुरस्कार ऐसे समय आया है जब वेनेजएला में लोकतंत्र को लेकर चिंता बढ़ रही है और मचाडो का संघर्ष वहां के नागरिक समाज को नई ऊर्जा दे रहा है। इसी ऐलान के साथ डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल पुरस्कार जीतने का सपना भी टूट गया।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें