Advertisment

Margi Budh 2023: बुध होने वाले हैं मार्गी, इन जातकों के लिए होगा शुभ, मिलेगा विदेश जाने का मौका

Margi Budh 2023 Effect: 7 सितंबर को बुध मार्गी होकर इन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ फल देंगे। इन्हें विदेश जाने का मौका मिलेगा.

author-image
Preeti Dwivedi
Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog 2025

Grah Gochar September 2023: ग्रहों की चाल हर महीने बदलती है। सितंबर के बुध 7 सितंबर को मार्गी होने वाले हैं। बुध, बुद्धि के देवता माने जाते हैं तो ऐसे में बुध की मार्गी चाल सभी राशियों पर असर दिखाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुध की मार्गी चाल किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है।

Advertisment

7 सितंबर को बुध मार्गी

सितंबर का तीसरा गोचर बुध के रूप में होगा। 18 अगस्त को सिंह राशि में वक्री हुए बुध 7 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। जो करीब 23 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को ही बुध अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद ये उच्च के हो जाएंगे। इस दौरान हर क्षेत्र में स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। इसके बाद बुध 19 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही रहेंगे।

Grah Gochar September 2023: सितंबर में बड़ी उठापटक, दो ग्रह सीधी, तो ये चलेंगे उल्टी चाल, मेष से मीन तक सभी पर होगा असर

मिथुन राशि पर मार्गी बुध का असर

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मार्गी बुध मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदाई होने वाला है। इस दौरान इन्हें आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। तो वहीं यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। जिसके चलते अभी तक चली आ रहीं आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। बुध मार्गी होकर अपने मार्गी काल में मिथुन राशि के जातकों की चल-अचल संपत्ति में लाभ दिलाएंगे।

Advertisment

September 2023 Vrat Tyohar: इस दिन से शुरू हो रहा है भादौ का महीना, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित देखें सभी त्योहारों की लिस्ट

सिंह राशि पर मार्गी बुध का असर

यदि आपकी राशि सिंह हैतो आपको बता दें मार्गी बुध आप पर भी असर दिखाएंगे। बुध मार्गी इन राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। बुध मार्गी होकर आपको कार्यक्षेत्र में नई सफलताएं दिलाएंगे। इस दौरान आपके विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए इस दौरान आर्थिक उन्नति मिलेगी। आपके लिए आय के नए साधन खुलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह समय जातक के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

तुला राशि पर मार्गी बुध का असर

तुला राशि के जातकों पर मार्गी बुध हर तरह से लाभ दिलाएगा। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बुध का ये गोचर काल आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जिससे जातक का मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

Advertisment

Super Blue Moon 2023: आज आसमान में दिखेगा सबसे चमकीला और बड़ा चांद, जानें ब्लू मून से जुड़े हर सवाल जवाब

Margi Budh 2023, Mercury transist, budh ki Margi chal, margi budh ka asar, मार्गी बुध

Budh ki Margi chal Margi Budh 2023 margi budh ka asar Mercury transist मार्गी बुध 2023 मार्गी बुध का असर 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें