Advertisment

March Holiday 2024: कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे Bank, Holi पर अटक न जाएं काम, देखें पूरी लिस्ट

March Holiday 2024: कल से लगातार तीन दिन Bank Closed रहेंगे. Holi पर आपके भी काम न अटक जाएं, इसलिए पूरी लिस्ट चेक कर लें. पढ़ें बंसल न्यूज़

author-image
Preeti Dwivedi
March Holiday 2024: कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे Bank, Holi पर अटक न जाएं काम, देखें पूरी लिस्ट

Holi 2024 Bank Holiday: शनिवार से लगातार तीन दिन के लिए बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। होली के चलते देश के अधिकतर बैंकों में शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन के लिए बैंकों में ताला लटकेगा।

Advertisment

आइए जानते हैं कि मार्च का आखिरी लॉन्ग वीकेंड (March Long Weekend) कब से है।

साथ मार्च की 14 छुट्टियों में से कितनी छुट्टियां और अभी बची हैं। ताकि आपके भी बैंक संबंधी काम अटक न जाएं।

   होली बैंक हॉलिडे (Holi 2024 Bank Holiday) 

आपको बता दें 25 मार्च को धुरैड़ी के चलते देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 25 मार्च को सोमवार है।

Advertisment

   मार्च का दूसरा लंबा वीकेंड (March Bank Holiday) 

तीन दिन बाद मार्च में फाल्गुन माह का सबसे बड़ा त्योहार होली है। लेकिन इसके पहले 23 मार्च यानी कल महीने का चौथा शनिवार है। जिसके चलते बैंक हॉलिडे (Holi 2024 Bank Holiday) रहेगा। इसके बाद 24 मार्च को रविवार होने के साथ होलिका दहन (Holika Dahan) भी होगा। इसके दूसरे दिन 25 मार्च को धुरैड़ी (Dhuredi 2024) रहेगी। यानी 23 मार्च से 25 मार्च तक लगातार तीन दिन की छुट्टियां बैंकों (March Bank Holiday 2024) में रहेंगीं।

   RBI ने जारी की लिस्ट  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (March Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी ​की थी। जिसके बैंको में मार्च में इस बार छुट्टियों की भरमार रही। RBI ने नेशनल स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की थी। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

आरबीआई (SBI) की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मार्च महीने के 31 दिनों में से 14 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। आपको बता दें इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस दौरान आनलाइन बैंकिग और लेनदेन जारी रहेगा।

Advertisment

   14 दिन में से 5 छुट्टी बाकी

मार्च की कुल 14 दिन की छुट्टियों में से 11 बैंक हॉलिडे निकल चुके हैं। अब इसमें से केवल 4 छुट्टियां बाकी हैं। 23 मार्च को शनिवार, 24 मार्च को रविवार और 25 मार्च को धुरैड़ी पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को महीने का आखिरी रविवार के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

   मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (March 2024 Bank Holiday List)

1 मार्च, शुक्रवार: चापचर कुट मिजोरम

3 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

8 मार्च, शुक्रवार: महाशिवरात्रि

9 मार्च, शनिवार: पूरे भारत में महीने का दूसरा शनिवार

10 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

17 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत अवकाश

22 मार्च, शुक्रवार: बिहार दिवस (बिहार)

23 मार्च, शनिवार: पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार

24 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

25 मार्च, सोमवार: होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य

26 मार्च, मंगलवार: दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार

27 मार्च, बुधवार: होली बिहार

29 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे कई राज्य

31 मार्च, रविवार: पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

यह भी पढ़ें: 

Belpatra Vastu Tips: बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है, जानें तरीका और उपाय

Advertisment

बैठे-बैठे पैर हिलाने वाले हो जाएं सावधान! जानें पैर हिलाने के नुकसान!

Advertisment
चैनल से जुड़ें