Advertisment

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड में माओवादियों ने उड़ाई रेल लाइन, 13 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड में माओवादियों ने उड़ाई रेल लाइन, सेवाएं बाधित, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित

author-image
Preeti Dwivedi
Jharkhand Naxal Attack: झारखंड में माओवादियों ने उड़ाई रेल लाइन, 13 ट्रेनें रद्द

झारखंड। Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रेल पटरियों के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया। जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1738040490111676503

पुलिस ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में आज शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से शुरू कर दिया गया है और रेल सेवाएं जल्द बहाल होगीं। ” अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है तथा उसने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

Maoists blow up railway line in Jharkhand Jharkhand Naxal Attack in hindi jharkhand naxal attack Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें