Advertisment

स्लीप साइकल बिगड़ने पर हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें Sleep Cycle कैसे होगी बेहतर?

author-image
Bansal news

स्लीप साइ‌किल बिगड़ने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नींद न लेने से आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और कई रोगों का भी जोखिम बना रहता है। आइए जानते है कि स्लीप साइ‌किल ठीक करने के लिए कौन से तरीके अपना सकते है। रात में सोने से पहले हल्की आवाज में आपको म्यूजिक सुनना चाहिए। इससे मन शांत होता है और माइंड रिलैक्स होता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। स्लीप साइकिल को बेहतर बनाने के लिए आपको दिन में सोने से बचना चाहिए। दिन में सोने से रात में अच्छी नींद नहीं आती। रात में आपकों हल्का भोजन करना चाहिए। भारी भोजन से पेट में ऐंठन, पेट फूलना, अपच हो सकती है। इससे नींद में डिस्टर्बेस होता है।अच्छी नींद के लिए आप मेलाटोनिन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं। कद्दू के बीज, बीन्स, पनीर, अंडे का सेवन करें। साथ ही रोज योग और ध्यान लगाएं। अगर लंबे समय से नींद की समस्या बनी हुई है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें