Advertisment

Mansarovar Global University Har Ghar Tiranga : मानसरोवर यूनिवर्सिटी ने निकाली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

Mansarovar Global University Har Ghar Tiranga : मानसरोवर यूनिवर्सिटी ने निकाली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा Mansarovar Global University har ghar tiranga yatra vkj

author-image
Bansal News
Mansarovar Global University Har Ghar Tiranga : मानसरोवर यूनिवर्सिटी ने निकाली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

Mansarovar Global University Har Ghar Tiranga : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसरोवर ग्रुप (Mansarovar Global University) द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प को साकार करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा रैली के साथ मनाया। मानसरोवर पब्लिक स्कूल, मानसरोवर डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान (Mansarovar Global University) विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों ने हाथों में तिरंगा और आजादी के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे नारे लगा रहे थे।

Advertisment

publive-image

कार्यक्रम में दौरान मानसरोवर ग्रुप (Mansarovar Global University) के संचालक CED गौरव तिवारी, यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन मंजूला तिवारी समेत मानसरोवर पब्लिक स्कूल, मानसरोवर डेंटल कॉलेज के विद्यार्थी, प्रोफेसर और कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली वंजारी दशहरा ग्राउंड से होते हुए मानसरोवर पब्लिक (Mansarovar Global University) स्कूल पहुंची जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ समापन किया गया।

publive-image

कार्यक्रम में दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में मानसरोवर ग्रुप (Mansarovar Global University) ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मानसरोवर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने हस्ताक्षर कर हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन किया।

publive-image

आपको बात दें कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देशभर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इसी कड़ी में मानसरोवर युनिवर्सिटी सरकार के इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहा है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें