Advertisment

Powerful Krishna Mantra: भगवान कृष्ण के 5 शक्तिशाली मंत्र, जिसकी साधना और जाप से पूरी होती है हर मनोकामना

Powerful Krishna Mantra: भगवान कृष्ण के 5 शक्तिशाली मंत्र, जिसके जाप और साधना से पूरी होती है हर मनोकामना, पढ़ें पूरी आर्टिकल.

author-image
Shyam Nandan
Powerful Krishna Mantra: भगवान कृष्ण के 5 शक्तिशाली मंत्र, जिसकी साधना और जाप से पूरी होती है हर मनोकामना

Powerful Krishna Mantra in Hindi: प्रेम, करुणा, न्याय, धर्म-स्थापना और ज्ञान को प्रतिष्ठित करने के लिए जगतपालक देव विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए अनेक मंत्र है। वस्तुतः उनके जितने रूप और काम हैं, उससे अधिक उनके मंत्र हैं।

Advertisment

यहां कुछ बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली मंत्र दिए गए हैं। इनका जाप और मनन करने से व्यक्तिमात्र को अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। ये कृष्ण मंत्र सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है।

1

"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
“Om Namo Bhagwate Vasudevaay”

▪️"ॐ" शब्द आदिपुरुष और परम ब्रह्म की प्रतीक है।
▪️ "नमो" का अर्थ है 'नमस्कार' और 'प्रणाम' करना।
▪️ "भगवते" का अर्थ है 'भगवान' के रूप में।
▪️ "वासुदेवाय" का अर्थ है 'वासुदेव के पुत्र' के रूप।

मंत्र का अर्थ: “आदिपुरुष परम ब्रह्म के प्रतीक वासुदेव के पुत्र भगवान कृष्ण को प्रणाम करता हूं।"

Advertisment

यह मंत्र भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे लोकप्रिय मंत्रों में से एक है।

2

“ॐ क्लीं कृष्णाय नमः।”
“Om Kleem Krishnaay Namah”

▪️ "ॐ" शब्द की ध्वनि यहां पर सृष्टि के आदि और अंत को प्रतिष्ठापित करता है, ब्रह्मांड की उत्पत्ति और समापन को दर्शाता है।
▪️ "क्लीं" भगवान कृष्ण को आदिशक्ति के रूप में स्थापित करता है।
▪️ "कृष्णाय" इसका अर्थ है "भगवान कृष्ण को"।
▪️ "नमः" इसका अर्थ है "मेरा प्रणाम है" या “प्रणाम करता हूँ”।

मंत्र का अर्थ: “इस सृष्टि के आदि और अंत के आदिशक्ति स्वरुप भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करता हूँ।”

Advertisment

इस मंत्र के जाप से साधक में आध्यात्मिक उन्नति होती है। उसके व्यक्तित्व का आकर्षण और प्रभाव बढ़ता है। सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

3

"हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।"

“Hare Krishna Hare Krishna, Krishna Krishna Hare Hare.
Hare Ram Hare Ram, Ram Ram Hare Hare."

इस महामंत्र के जाप और साधना से भगवान कृष्ण और भगवान राम दोनों की कृपा प्राप्त होती है। ये दोनों ही भगवान विष्णु के अवतारी पुरुष हैं।

Advertisment

4

"ॐ श्री कृष्ण शरणं मम"
“Om Shri Krishna Sharanam Mama”

मंत्र का अर्थ: "मैं भगवान कृष्ण की शरण में हूँ।"

इस मंत्र का जाप भगवान श्रीकृष्ण का विश्वास और प्रेम अर्जित करने के लिए किया जाता है। यह शक्तिशाली मंत्र के उनके प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है, जिससे हर काम बन जाते हैं।

powerful-krishna-mantra

5

“ॐ कृष्णाय नमः”
“Om Krishnaay Namah”

मंत्र का अर्थ: “ब्रह्माण्ड-व्यापी भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करता हूँ।”

यह मंत्र केवल देखने में छोटा है, लेकिन यह सरल मंत्र किसी भी मंत्र की तुलना में सर्वाधिक शक्तिशाली है। क्योंकि, यह मंत्र यह उनके नाम के संपूर्ण अक्षरों से बना है, जो सीधे भगवान श्रीकृष्ण के संबोधन से जुड़ा है। यह मंत्र साधक और भगवान कृष्ण के बीच गहरा संबंध स्थापित करता है।

भगवान कृष्ण के मंत्र का जाप कैसे करें

भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों के जाप के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए बहुत विशेष साधन या नियम की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जब भी इन मंत्रों के जाप करें, तो मौलिक विधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। साधक या साधिका किसी भी समय और किसी भी स्थान पर मंत्र का जाप कर सकते हैं। फिर भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

मंत्र का जाप शुद्ध मन, पूर्ण ध्यान और एकाग्रता से करनी चाहिए।

 मंत्र का जाप करते समय अपनी भगवान कृष्ण की छवि अपने मन में बनानी चाहिए।

 मंत्र का जाप करते समय सकारात्मक विचारों को मन में रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

>> Lord Ganesha 108 Names: जानिए क्या है ‘गणेश नामावली’, जिसका जाप करने से मनोकामनाएं होती हैं पूरी

>> Powerful Vishnu Mantra: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र जाप के लाभ, वृहस्पतिवार को है विशेष फलदायी

>> Shri Krishna Janmashtami: मप्र में यहां विराजते हैं मूंछों वाले श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर उमड़ता है भक्तों का सैलाब

>> Shrikrishna Janmashtami: मप्र के इन शहरों में श्रीकृष्ण के अलौकिक मंदिर, जानिए क्‍या है रहस्य?

>> Lord Sri Krishna Born : अंधेरी काली रात में ही क्यों पैदा हुए थे भगवान श्रीकृष्ण

krishna mantra, manokamna poorti krishna mantra, powerful krishna mantra, shaktishali krishna mantra, krishna mantra jaap, krishna mantra sadhna, krishna mantra in hindi, lord krishna mantra in hindi, lord krishna mantra, कृष्ण मंत्र, मनोकामना पूर्ति कृष्ण मंत्र, शक्तिशाली कृष्ण मंत्र, कृष्ण मंत्र जाप, कृष्ण मंत्र साधना, कृष्ण मंत्र हिंदी में, भगवान कृष्ण मंत्र हिंदी में, भगवान कृष्ण का उपासना मंत्र

krishna mantra krishna mantra in hindi krishna mantra jaap krishna mantra sadhna lord krishna mantra lord krishna mantra in hindi manokamna poorti krishna mantra powerful krishna mantra shaktishali krishna mantra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें