Advertisment

Manoj Tiwari Dady: तीसरी बार पिता बनने जा रहे सांसद मनोज तिवारी ! पत्नी की गोद भराई का वीडियो वायरल

author-image
Bansal News
Manoj Tiwari Dady: तीसरी बार पिता बनने जा रहे सांसद मनोज तिवारी ! पत्नी की गोद भराई का वीडियो वायरल

Manoj Tiwari Dady: राजनीति और मनोरंजन के गलियारे से खास खबर सामने आ रही है जहां पर भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) तीसरी बार फिर पिता बनने वाले है। जहां पर इसकी जानकारी मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुद दी है। इस खबर के सामने आने के बाद बधाईयों का दौर शुरू हो गया है।

Advertisment

सामने आया यह वीडियो

यहां पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मनोज तिवारी का घर पूरी तरह से सजा हुआ नजर आ रहा है। कई सारे मेहमान इकट्ठा हुए हैं। मनोज और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी लिखते हैं - "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते…बस महसूस कर सकते हैं"। बता दें कि, यह वीडियो यह वीडियो सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें'। वहीं, फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वह कन्फ्यूज हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं पूछ सकता हूं ये सब क्या हो रहा है और क्यों?

मनोज तिवारी ने रचाई दो शादी

आपको बताते चलें कि, वे वर्तमान में भाजपा के सांसद है तो वहीं पर उनके भोजपुरी गाने रिंकिया के पप्पा जैसे गाने हम सुन चुके है। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी। हालांकि, इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया था। पहली पत्नी रानी से मनोज की एक बेटी है। मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई थी। जिससे एक बेटी है जिसके बाद अब उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।

[video width="1080" height="1920" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/10000000_851383829538975_6826184511879294377_n.mp4"][/video]

Advertisment
मनोज तिवारी बेबी मनोज तिवारी न्यूज मनोज तिवारी Manoj Tiwari wife Surbhi baby shower Manoj Tiwari baby manoj tiwari
Advertisment
चैनल से जुड़ें