Advertisment

Actor Manoj Kumar Passed Away: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

Actor Manoj Kumar Passed Away: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस manoj-kumar-death-news-bollywood actor-passes-away-at-87-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Manoj Kumar Passed Away

Manoj Kumar Passed Away

हाइलाइट्स

  • नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार
  • 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन
Advertisment

Actor Manoj Kumar Passed Away: देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।

उन्हें दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट के अनुसार, दिल की बीमारी के साथ-साथ लीवर सिरोसिस (Decompensated Liver Cirrhosis) भी उनके निधन की वजह बनी।

हरिकृष्ण था मनोज कुमार का असली नाम

शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। उनका जन्म 1937 में अबोटाबाद (अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में) हुआ था। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।

Advertisment

फैशन थी मनोज कुमार की पहली फिल्म

1957 में फिल्म ‘फैशन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले मनोज कुमार को असली पहचान मिली 1961 में आई फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ से, जिसमें उन्होंने सईदा ख़ान के साथ काम किया था।

इसके बाद उन्होंने 'पूरब और पश्चिम', 'उपकार', 'क्रांति' जैसी कई सुपरहिट देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। इन्हीं फिल्मों की वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना गया।उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

Manoj Kumar Passed Away bollywood actor manoj kumar paased away
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें