Advertisment

Maratha Reservation: भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे का अनशन खत्म, CM शिंदे ने अपने हाथों से पिलाया जूस

औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुलाकात करने के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

author-image
Bansal news
Maratha Reservation: भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे का अनशन खत्म, CM शिंदे ने अपने हाथों से पिलाया जूस

औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुलाकात करने के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल खत्म कर दी।

Advertisment

वह मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर 17 दिन से भूख हड़ताल पर थे। शिंदे सुबह अपने कुछ मंत्रियों के साथ जालना जिले के अंतरवाली सारती गांव पहुंचे और जरांगे से मुलाकात की। अंतरवाली सारती गांव में जरांगे भूख हड़ताल पर बैठे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिंदे ने कहा, “मनोज जरांगे की लड़ाई किसी निजी मांग के लिए नहीं है, और यही वजह है कि इसे समुदाय का इतना अधिक समर्थन मिला।

सरकार ने पहले आरक्षण प्रदान किया था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उसे रद्द कर दिया था।” इसके बाद जरांगे ने मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया एक गिलास जूस पीकर अनशन खत्म किया। वह 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Adani-Kowa JV: अडानी ने जापान के कॉरपोरेट घराने से मिलाया हाथ, ग्रीन हाइड्रोजन के लिए बड़ी डील

RAS Transfer List: गहलोत सरकार ने किए 23 आरएएस के तबादले, देखें लिस्ट

Supreme Court: यूपीएससी के आठ परीक्षार्थियों को ‘सुप्रीम’ राहत, मुख्य परीक्षा में बैठने की दी अनुमति

RBI New Order: Home Loan, Car Loan ग्राहकों को मिलेगी राहत, RBI के इस फैसले से टेंशन होगी दूर

Advertisment

Parliament Special Session Agenda: संसद के विशेष सत्र का एजेंडा आया सामने, ये 4 विधेयक होंगे पेश

maratha reservation Manoj Jarange Patil Manoj Jarange Patil hunger strike maratha reservation hunger strike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें