Advertisment

Manohar Lal Khattar : मंत्रिपरिषद का विस्तार करने को तैयार हरियाणा के मुख्यमंत्री

Manohar Lal Khattar : मंत्रिपरिषद का विस्तार करने को तैयार हरियाणा के मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar: Haryana Chief Minister ready to expand the Council of Ministers

author-image
Bansal News
Manohar Lal Khattar : मंत्रिपरिषद का विस्तार करने को तैयार हरियाणा के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे, जिसमें उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का एक-एक विधायक शामिल होगा। दो साल में होने वाले दूसरे विस्तार में हिसार से भाजपा के विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। खट्टर ने मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले यहां संवाददाताओं से कहा, “दो विधायकों को शामिल किया जाएगा।

Advertisment

भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री होंगे

एक कमल गुप्ता हैं और दूसरे देवेंद्र बबली।” खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, 'हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है।' दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में संख्या बल 14 हो जाएगा, जोकि ऊपरी सीमा भी है।इससे पहले, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 27 अक्टूबर, 2019 को शपथ लेने के कुछ दिन बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। मंगलवार शाम मंत्रिपरिषद विस्तार होने के बाद, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री होंगे, और जजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री होंगे, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं।अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में, उसने जजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं।

manohar lal khattar video manohar lal khattar statement manohar lal khattar news manohar lal khattar latest news manohar lal khattar latest manohar lal khattar interview manohar lal khattar controversy Manohar Lal Khattar manohar lal haryana cm manohar lal khattar haryana chief minister manohar lal khattar cm manohar lal khattar
Advertisment
चैनल से जुड़ें