Mann Ki Baat 102nd Episode: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया बिपरजॉय का जिक्र, देखें क्या बोले

दिल्ली। Mann Ki Baat 102nd Episode प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 102वें एपिसोड में बिपरजॉय का जिक्र किया।

Mann Ki Baat 102nd Episode: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया बिपरजॉय का जिक्र, देखें क्या बोले

दिल्ली। Mann Ki Baat 102nd Episode प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 102वें एपिसोड में बिपरजॉय का जिक्र किया। बिपरजॉय के खतरे को लेकर उन्होंने चिंता जताई।

दरअसल, रविवार 18 जून को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का पहली बार तय समय से पहले प्रसारण किया गया। इससे पहले महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन उनके 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे के चलते मन की बात का समय से पहले प्रसारण किया गया।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में क्या कहा-

11:04-पीएम मोदी ने बिपरजॉय का जिक्र किया। बिपरजॉय को लेकर पीएम ने चिंता जताई।
11.08-पीएम मोदी बोले- 2025 तक टीवी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य। 10 लाख से ज्यादा टीवी मरीजों को गोद लिया गया।
11:15-पीएम मोदी ने जापान की तकनीक जिक्र किया, कहा- जापान की तकनीक ने बदली केरल की तस्वीर।
11:23-पीएम मोदी ने बारामूला के लोगों का किया जिक्र, उनकी कड़ी मेहनत के बारे में बताया। जम्मू कश्मीर की ग्रेजुएट महिला का जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दूरदर्शिता की तारीफ की

दमोह के हिरदेपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनी, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आपदा प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की जमकर तारीफ की। मंत्री पटेल ने कहा कि ये देश में पहला प्रयोग है जब हम नुकसान होने के पहले जागे हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पशक्ति का ही नतीजा है। मंत्री पटेल ने जल संरक्षण की दिशा में मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की बधाई दी। साथ ही कहा कि हमें सामाजिक क्षेत्र में और कार्य करने की जरूरत है।

इधर, कांग्रेस ने साधा निशाना

 कांग्रेस ने रविवार को मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि एक और ‘मन की बात’, लेकिन ‘‘मणिपुर पर मौन’’ हैं। मणिपुर में करीब एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘तो एक और ‘मन की बात’ लेकिन ‘मणिपुर पर मौन’। आपदा प्रबंधन में भारत की जबरदस्त क्षमताओं के लिए प्रधानमंत्री ने खुद की पीठ थपथपाई। पूरी तरह से मानव निर्मित उस मानवीय आपदा का क्या, जिसका सामना मणिपुर कर रहा है।’’
रमेश ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अभी भी उनकी (प्रधानमंत्री) ओर से शांति की अपील नहीं की गई है। एक गैर-लेखापरीक्षा योग्य ‘पीएम-केयर फंड’ है, लेकिन क्या प्रधानमंत्री को मणिपुर की भी परवाह है, यही असली सवाल है।’’

यह भी पढ़ें- 

MP NEWS : इस जिले में बनेगा ‘हनुमान लोक’,’महाकाल लोक’ की तर्ज पर होगा डिजाइन….

Adipurush Controversy: ‘आदिपुरुष’ इस राज्य में भी हो सकती है बैन, सीएम ने दिए संकेत

JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article