Advertisment

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री डेंगू से पाए गए पीड़ित, एम्स अधिकारी ने दी जानकारी

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री डेंगू से पाए गए पीड़ित, एम्स अधिकारी ने दी जानकारी Manmohan Singh Health Update: Former Prime Minister was found to be suffering from dengue, AIIMS official gave information

author-image
Bansal News
Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री डेंगू से पाए गए पीड़ित, एम्स अधिकारी ने दी जानकारी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित पाए गए है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एम्स अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता सिंह (89) को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, ''वह डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।'' सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों का एक दल उनकी देखरेख कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Advertisment

मुलाकात के दौरान एक फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को साथ लाने के लिए मांडविया पर निशाना साधा।दमन सिंह ने 'द प्रिंट' को बताया कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था। लेकिन जब उन्होंने जोर देकर फोटोग्राफर को कमरे से बाहर निकालने के लिये कहा तो ''उनकी बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।''दमन सिंह ने कहा, ''वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में रखे गए जानवर नहीं हैं।''

rahul gandhi PM Modi narendra modi manmohan singh ji Manmohan Singh in hospital manmohan singh in aiims Manmohan Singh Health Update Manmohan singh health manmohan singh Latest India News Updates india news in hindi Health Update former pm dr manmohan singh delhi Congress All India Institute of Medical Sciences aiims delhi AIIMS
Advertisment
चैनल से जुड़ें