Advertisment

मणिपुर मंत्रिमंडल ने 27 जनवरी से स्कूलों और कॉलेजों को पुन: खोलने की मंजूरी दी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

इम्फाल, 16 जनवरी (भाषा) मणिपुर सरकार ने राज्य में 27 जनवरी से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हुआ कि 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार फैसला किया गया है कि कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करते हुए 27 जनवरी से सभी कॉलेजों को पुन: खोला जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार कामजोंग जिला मुख्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वायत्त जिला परिषद तथा शहरी निकायों में चुनाव कराने पर भी सहमति बनी।

Advertisment

भाषा

मानसी पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें