/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mangal-3.jpg)
नई दिल्ली। 16 जनवरी यानि आज Mangal Rashi Parivartan 2022 रक्त तत्व प्रधान मंगल ग्रह साल के पहले राशि परिवर्तन के साथ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। मंगल का गोचर वृश्चिक राशि से धनु में होने जा रहा है। जो मौसम में परिवर्तन ला सकता है। लेकिन क्या ये आप भी असर दिखाएगा। आइए जानते हैं ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार।
देखिए राशि में परिवर्तन —
मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत बढ़िया रहने वाला है। चूंकि ये मंगल की स्वराशि है। इसलिए इस राशि के जातको को ये गोचर अच्छा खासा लाभ दिलाएगा।
वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के लिए रक्त तत्व प्रधान मंगल का गोचर सामान्य फल देगा।
मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों में जीवन साथी के लिए गोचर बहुत अच्छा फल देने वाला है। जीवनसाथी जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/08/ram-govind-shashtri-524x559.jpg)
सिंह राशि —
सिंह राशि में छात्रों के लिए गोचर अच्छा रहेगा। नौकरी में सफलता के प्रबल योग बनाएगा।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों में जनप्रतिनिधियों को जीत हासिल होगी। माता—पिता के स्वास्थ्य को ध्यान रखना होगा।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को मंगल का गोचर अशुभ फल दे सकता है। भाई—बहन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक के लिए मंगल का गोचर बेहद खास रहने वाला है। धनभाव में बैठा मंगल आर्थिक लाभ कराएगा। पैसा आएगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। अध्ययन के लिए गोचर अच्छा है।
धनु राशि —
धनु राशि के लिए भी मंगल का गोचर शुभ फल देगा। बस आपको दुघर्टना का भय दिख रहा है। अत: आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा।
कुंभ राशि —
छात्रों के लिए यह गोचर काल अच्छा नहीं होगा। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शुभ नहीं रहेगा।
मीन राशि —
मीन राशि में नौकरी पेशा के लिए ये समय ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके लिए यह गोचर अच्छा नहीं हैं।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें