Advertisment

Mangal Margi In 2023: नए साल की शुरूआत में इस दिन से मंगल चलेंगे सीधी चाल, ये होंगे मालामाल

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal Margi In 2023: नए साल की शुरूआत में इस दिन से मंगल चलेंगे सीधी चाल, ये होंगे मालामाल

नई दिल्ली। Mangal Margi In 2023: सभी ग्रहों में सबसे उग्र माने जाने वाले mangal rashi parivartan 2023 लाल तत्व प्रधान ग्रह मंगल साल 2023 की शुरूआत में ही मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 13 जनवरी से अपनी सीधी चाल शुरू कर देंगे। mangal gochar 2023 आपको बता दें अभी तक उल्टी चाल चल रहे मंगल अब सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे। आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह को आक्रामकता, उत्साह, साहस, शक्ति और परिश्रम का कारक माना गया है।

Advertisment

मंगल के फल —
ऐसा माना जाता है कि मंगल यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में हो तो जातक के पराक्रम, उत्साह और साहस को बढ़ाता है। साथ ही मंगल मजबूत होने पर शुभ फल भी देता है। आपको बता दें नए साल यानि वर्ष 2023 की शुरुआत में 13 जनवरी को 2023 मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। उनके मार्गी होने से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलना शुरू हो जाएंगे। यानि नए साल के प्रारंभ में कुछ राशियां ऐसी होने वाली हैं जिनके किस्मत जोरदार उछाल लाएगी।

मंगल के गोचर से ये राशियां होंगी मालामाल —

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल की मार्गी चाल शुभ साबित होगी। आपको बता दें ये मंगल मेष राशि से दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें दूसरा भाव धन और वाणी का माना जाता है। ऐसे में यदि आप मेष राशि वाले हैं तो आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं आर्थिक दृष्टि से भी ये गोचर काल बेहतर बीतने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत सकती है।

सिंह राशि
मंगल ग्रह की मार्गी चाल सिंह राशि के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। सिंह राशि वालों की कुंडली के दशम भाव में मार्गी होने होने के कारण ये नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आपको नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति यानि इंक्रीमेंट लग सकता है। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisment

कन्या राशि
चूंकि कन्या राशि की कुंडली के नवम भाव में ये मार्गी होने जा रहे हैं इसलिए इस राशि के जातकों को भाग्य में उछाल आएगा। ये आप​की कुंडली के नवम भाव यानि विदेश स्थान वाले भाव में बैठा है। जो विदेश यात्रा करा सकता है। ऐसे में इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। भाग्य के सहयोग से आप अपने कार्यों में निश्चित ही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। विदेश यात्रा का सपना रखने वालों के काम पूरे हो सकते हैं।

Astrology News in Hindi Astrology Hindi News mangal margi 2023 mangal margi in taurus 2023 mangal margi vrash mangal-margi-in-2023 mars margi 2023 मंगल का गोचर 2023 मंगल मार्गी 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें