Advertisment

Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल ने बदली चाल, इन जातकों की चमकने वाली है किस्मत

Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल ने बदली चाल, इन जातकों की चमकने वाली है किस्मत mangal-ka-gochar-2021-mars-has-changed-the-way-the-luck-of-these-people-is-going-to-shine

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल ने बदली चाल, इन जातकों की चमकने वाली है किस्मत

नई दिल्ली। अभी तक कन्या Mangal ka Gochar 2021 राशि में चल रहे मंगल ने 22 अक्टूबर यानि आज कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। जिन जातकों की कुंडली में ये अच्छी स्थिति में उन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है। सभी नौ ग्रहों में मंगल और शनि ग्रहों को खास माना जाता है। क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं।मंगल को साहस और पराक्रम का तो वहीं शनि को न्याय का देवता माना जाता है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे। जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं। मंगल का गोचर वृष, सिंह तथा कुंभ राशि के जातकों को खास फल देने वाला होगा। बाकी राशि वालों को उनकी स्थिति के अनुसार इसका फल मिलेगा। आइए हम आपको बताते हैं इन जातकों मंगल किस तरह से शुभ फल देंगे।

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।

वृष राशि के लिए मंगल का फल —
वृष राशि के जातक जिस काम के लिए काफी समय से परेशान चल रहे थे उनके लिए अब अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। इन जातकों को अब उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। अब उनके जीवन में सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। व्यापारियों के साथ—साथ नौकरी पेशा लोगों को भी अब अच्छा फल मिलने लगेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने वाली है। अब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

Advertisment

कुंभ वालों को मिलेगा रुका पैसा —
अगर कुंभ राशि के जातकों का पैसा कहीं फसा है तो उन्हें मंगल का गोचर वह पैसा वापस दिला सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम-संबंधों में नजदीकिया आएंगी। विरोधियों से सतर्क रहें। लोग अफवाह फैला सकते हैं।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

vrat-tyohar topnews top news spiritual Rashi parivartan rashi nov grahon me mangal ki stithi mars transit mangal rashi parivartan mangal ka tula me pravesh mangal ka gochar 22 oct Mangal ka Gochar 2021 mangal gochar mangal kanya ke tula me mangal ka gochar hindi news grahon ka parivartan bansal dharam news
Advertisment
चैनल से जुड़ें