Advertisment

Mangal Ka Gochar 2021 : दो दिन बाद मंगल बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत

Mangal Ka Gochar 2021 : दो दिन बाद मंगल बदलने वाले है अपनी चाल, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत mangal-ka-gochar-2021-after-two-days-mars-is-going-to-change-its-move-the-fate-of-these-people-will-open

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal ka gochar 2021 : आज बदलने वाली है मंगल की चाल, इस भाव में हैं, तो समझ लीजिए खुल गई किस्मत,  कुंडली में ऐसे देखे

नई दिल्ली। भूमि, साहस और पराक्रम Mangal ka Gochar 2021 का कारक माने जाने वाले मंगल दो दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को अपना स्थान बदलने जा रहे हैं। अभी तक कन्या राशि में चल रहे मंगल शुक्रवार को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार मंगल का गोचर वृष, सिंह तथा कुंभ राशि के जातकों को खास फल देने वाला होगा। बाकी राशि वालों को उनकी स्थिति के अनुसार इसका फल मिलेगा। आइए हम आपको बताते हैं इन जातकों मंगल किस तरह से शुभ फल देंगे।

Advertisment

वृष राशि के लिए मंगल का फल —
वृष राशि के जातक जिस काम के लिए काफी समय से परेशान चल रहे थे उनके लिए अब अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। इन जातकों को अब उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। अब उनके जीवन में सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। व्यापारियों के साथ—साथ नौकरी पेशा लोगों को भी अब अच्छा फल मिलने लगेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने वाली है। अब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि के जातकों को भी मिलेगा शुभ फल —

इस राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के भी योग दिख रहे हैं। शेयर्स मार्केट से जुड़े जातकों को लाभ मिलने वाला है। व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। लाभ प्राप्ति के योग हैं। जो लोग नौकरी में उनसे अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ वालों को मिलेगा रुका पैसा —
अगर कुंभ राशि के जातकों का पैसा कहीं फसा है तो उन्हें मंगल का गोचर वह पैसा वापस दिला सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम-संबंधों में नजदीकिया आएंगी। विरोधियों से सतर्क रहें। लोग अफवाह फैला सकते हैं।

Advertisment

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

मंगल राशि परिवर्तन मंगल गोचर मंगल vrat-tyohar topnews top news spiritual Rashi parivartan rashi mars transit mangal rashi parivartan Mangal ka Gochar 2021 mangal gochar mangal hindi news bansal dharam news
Advertisment
चैनल से जुड़ें