Advertisment

Mangal Gochar: कल से बदलेगी मंगल की चाल, मिथुन-कुंभ-तुला वाले रहें सतर्क, क्या मौसम पर होगा असर, जानें ज्योतिष के संकेत

Mangal Gochar 31 July 2025 Kanya Effect Mithun Kumbh Tula par Asar: 31 जुलाई से बदलेगी मंगल की चाल, मिथुन, कुंभ, तुला वाले रहें सतर्क, बारिश को लेकर क्या कहता है ज्योतिष mangal-gochar-31-july-guruvar-kanya-me-mangal-rashi-parivartan-mithun-kumbh-tula-mausam-par-asar-mars-transit-in-virgo-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal-Gochar-31-July-Kanya-Effect

Mangal-Gochar-31-July-Kanya-Effect

Mangal Gochar 31 July 2025 Kanya Effect on Mithun Kumbh Tula Astrology Hindi News: अभी तक सिंह राशि में चल रहे मंगल 31 जुलाई गुरुवार को एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार अब मंगल सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल का ये गोचर एक बार फिर मौसम के साथ साथ विभिन्न जातकों पर असर डालेगा।

मंगल के इस गोचर से खास तौर पर चार राशि के जातकों को विशेष सर्तक रहने की जरूरत है। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि कन्या में मंगल का गोचर (Budh me Mangal Gochar) कब से कब तक रहेगा।

मंगल को मजबूत करने के उपाय (Mangal ke Upay) क्या हैं। मंगल गोचर का असर किसे शुभ किसे अशुभ रहेगा।

Advertisment

कन्या में मंगल का गोचर कितने दिन के लिए है

हिन्दू पंचांग के अनुसार कन्या राशि में मंगल का गोचर लंबे समय के लिए हो रहा है। सिंह राशि में मंगल का गोचर दो महीने से ज्यादा समय के लिए हो रहा है। मंगल गोचर से 80 दिन के लिए राशि चक्र की 12 राशियों में से चार राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। तो वहीं कुछ जातकों को मंगल का गोचर का लकी साबित होगा।

31 जुलाई को मंगल का राशि परिवर्तन

हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार 31 जुलाई गुरुवार को मंगल सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। जो करीब 80 दिन तक इसी राशि में रहने के बाद 15 सितंबर सोमवार तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल अपनी राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी इसके बाद राशि चक्र की सातवीं राशि तुला में मंगल गोचर कर जाएंगे।

कन्या राशि में मंगल का गोचर कब होगा (Kanya me Mangal Gochar)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार लाल तत्व प्रधान मंगल कल यानी 31 जुलाई को सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या बुध ग्रह की राशि है। बुध की राशि कन्या में मंगल का ग्रह परिवर्तन (Grah Gochar July 2025) एक बार फिर बड़ा फेरबदल लेकर आएगा। इसी के साथ एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा।

Advertisment

15 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे मंगल

(Mangal Gochar Tula)

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार मंगल का गोचर काफी लंबे समय के लिए हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगल 15 सितंबर सोमवार तक कन्या राशि में रहेंगे। फिर इसी दिन मंगल तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

कन्या में मंगल गोचर का अशुभ प्रभाव किस पर रहेगा

(Kanya Rashi Gochar Ashubh Asar)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या राशि में मंगल का गोचर एक बार फिर मौसम में बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें मिथुन, कुंभ और तुला तीन राशियां शामिल हैं।

मंगल गोचर से मिथुन, कुंभ और तुला राशि को क्यों हैं अशुभ संकेत

ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन (Mangal Gochar ka Shubh Ashubh Asar 2025) करता है तो उसके स्थान से जो भी चौथा, आठवां और बारहवीं राशि आती है उस पर गोचर का अशुभ परिणाम पड़ता है। इस बार मंगल राशि परिवर्तन के दौरान मिथुन राशि को चौथा, कुंभ राशि को आठवां और तुला राशि को बारहवां पड़ेगा। इसलिए इस दौरान इन तीन राशियों को अच्छे संकेत नहीं हैं।

Advertisment

कन्या में मंगल का गोचर इन चार जातकों के लिए होगा शुभ (Mangal Gochar Shubh Asar)

कन्या राशि में मंगल का गोचर से कुछ राशियों को अच्छे संकेत मिलेंगे। ​इसमें मकर, मेष, वृश्चिक और कन्या राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मंगल की नीच, उच्च और स्व राशि (Mangal ki Swa, Uchha, Neech Rashi)

ज्योतिष में हर ग्रह की उच्च, नीच और स्व राशि होती है। जो सभी जातकों पर शुभ—अशुभ प्रभाव डालती है। ज्योतिष के अनुसार मकर मंगल की उच्च, कर्क नीच ओर मेष और वृश्चिक स्व राशियां हैं। ऐसे में मंगल का नीच राशि कर्क में गोचर कई जातकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

मंगल परिवर्तन से मौसम पर क्या असर होगा

मंगल और सूर्य गोचर से मौसम पर सीधा असर होता है। जिन क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही थी वहां बारिश पर ब्रेक लग जाएगा। जहां बारिश नहीं हो रही थी वहां बारिश होने लगेगी। कुल मिलाकर मौसम में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: मेष को खुशहाली लेकर आएगा बुधवार, वृष को चुनौतियों भरा रहेगा दिन, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News Mars transit in Virgo mangal gochar 31 july 2025 guruvar kanya me mangal rashi parivartan mangal gochar ka mithun kumbh tula mausam par asar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें