/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/mangal-gochar-2025-vrashchik-effect.webp)
Mangal Gochar 2025 Effect: अक्टूबर के अंत में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लाल रंग प्रधान मंगल लंबे समय बाद अपनी चाल बदलेंगे। इस बार मंगल का गोचर अपनी राशि में होने जा रहा है। यानी मंगल अपने घर में जाएंगे।
ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि मंगल गोचर का किन तीन रााशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है साथ ही जानेंगे इससे मौसम पर क्या फर्क पड़ेगा।
अक्टूबर में मंगल का गोचर कब है
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार लंबे समय बाद मंगल ग्रह परिवर्तन हो रहा है। 15 सितंबर को तुला राशि में आने के बाद मंगल 28 अक्टूबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं।
मंगल का गोचर करीब 40 दिन के लिए रहेगा। इस दौरान विभिन्न राशियों के जातकों पर असर पड़ेगा।
धनु राशि में मंगल गोचर कब होगा
28 अक्टूबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने के बाद एक महीने से ज्यादा इसी राशि में रहेगा। इसके बाद 7 ​दिसंबर को इसी राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
स्वराशि में मंगल गोचर किसे अशुभ होगा
ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृश्चिक में मंगल का गोचर तीन राशियों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। जिसमें सिंह, धनु, और कर्क राशि शामिल हैं।
वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर होने से ये मेष राशि को अष्टम रहेगा। चूंकि मेष मंगल की स्वराशि है इसलिए इस दौरान इस राशि के जातकों को मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
मंगल बदलेगा मौसम
शास्त्रों में एक कहावत है कि चलत अंगार के वृष्टि कारक:
यानी जब भी मंगल अपनी राशि बदलता है तो मौसम में बदलाव आता है। इस दौरान आंधी तूफान और बारिश के योग बनते हैं। ऐसे में 28 अक्टूबर से देश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिलेगी।
मंगल परिवर्तन से क्या असर होता है
मंगल लाल रक्त प्रधान ग्रह है। ज्योतिष में जब भी मंगल बदलते हैं तो इस दौरान व्यक्ति को रक्त विकार परेशान करते लगते हैं।
इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगती हैं।
जातकों को वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। इस दौरान दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है।
मंगल की राशियां
| स्थिति | राशि |
|---|---|
| मंगल की उच्च | मकर |
| मंगल की नीच | कर्क |
| मंगल की स्वराशि | मेष, वृश्चिक |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें