Advertisment

Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल का गोचर, 17 फरवरी तक ये रहें सतर्क, कहीं आपका नाम तो नहीं शामिल

Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल की एंट्री, 17 फरवरी तक ये रहें सतर्क, कहीं आपका नाम तो नहीं शामिल mangal-gochar-2025-mithun-effect-on-kanya-dhanu-meen-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
mangal-gochar 2025

mangal-gochar 2025

Mangal Gochar Jan 2025 Mithun Effect:  अभी तक अपनी नीच राशि में चल रहे मंगल आज 21 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मंगल का ये गोचर (Mars Trasit) कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा।

Advertisment

मंगल का मिथुन में गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत करेगा। चलिए जानते हैं मंगल गोचर (Mangal Grah Gochar) से किन तीन राशियों के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

21 जनवरी को मिथुन में मंगल का गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक अपनी नीच ​राशि कर्क में चल रहे मंगल अब बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का ये गोचर कई तरह से बदलाव लेकर आएगा।

फरवरी को मंगल कब मार्गी होंगे

21 जनवरी को मिथुन में रहने के बाद एक बार इसी राशि में 17 फरवरी को मंगल मार्गी हो जाएंगे। आपको बता दें वक्री चाल से मतलब किसी ग्रह की उल्टी चाल से होता है।

Advertisment

मंगल गोचर से बदलेगा मौसम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब मंगल राशि बदलते हैं तो सभी राशियों के जातकों पर तो इसका प्रभाव पड़ता ही है सा​थ ही साथ इससे मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। 25 जनवरी को मंगलल के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही मौसम फिरकी मारेगा। एक बार फिर आंधी बारिश पानी के योग बनेंगे।

मंगल गोचर से किसे रहना होगा सतर्क (Mangal Gochar 2025 Mithun Effect) 

कन्या राशि (Kanya Rashi) पर मंगल गोचर का असर  

[caption id="attachment_740740" align="alignnone" width="889"]Kanya-Rashi-Horoscope Kanya-Rashi-Horoscope[/caption]

  • ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। पर आपको बता दें मंगल का ये गोचर इन जातकों के ​जीवन में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है।
  • आपको जीवन में अस्थिरता और चुनौतियां आ सकती है।
  • करियर की बात करें तो आपको थोड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में बाधाएं और सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।
  • अगर आपके कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निराशा हाथ लग सकती है।
  • पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। रिश्तों में तनाव आ सकता है। हो सकता है परिवार और गलतफहमियां बढ़ जाएं।
  • किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
  • आर्थिक दृष्टि से दिन सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
  • इस दौरान व्यय आपके बढ़ सकते हैं।
  • अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा। चोट लगने की आशंका बनी हुई है।
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं।
Advertisment

मंगल गोचर का धनु राशि (Dhanu Rashi) पर असर

[caption id="attachment_740780" align="alignnone" width="889"]Dhanu-Rashi Dhanu-Rashi[/caption]

  • अगर आपकी राशि भी धनु है तो मंगल का गोचर आपको लिए परेशानी ला सकता है।
  • आपके सप्तम भाव में मंगल गोचर होने से आपको साझेदारी के कामों में सतर्क रहना होगा।
  • व्यापार आपका प्रभावित होगा।
  • पार्टनरशिप में कामों में आपको धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
  • पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपका भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है।
  • पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में मतभेद पैदा हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की आशंका है।
  • आपका व्यय बढ़ सकता है। जिसके घर का बजट गड़बड़ा सकता है।
  • यात्राओं को टालने की सलाह आपको दी जा रही है।

मंगल गोचर का मीन राशि (Meen Rashi) पर असर

[caption id="attachment_740784" align="alignnone" width="889"]Meen-Rashi Meen-Rashi[/caption]

Advertisment
  • मीन राशि वालों के स्वामी गुरु होने के कारण ये मंगल के साथ समभाव संबंध रखते हैं।
  • मिथुन में मंगल का गोचर मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  • वाणी में आपको संयम बरतने की सलाह आपको दी जा रही है।
  • परिवार में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
  • माता से आपके संबंध कमजोर हो सकते हैं।
  • इस दौरान आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है।
  • मानसिक उतार-चढ़ाव महसूस कर स​कते हैं।
  • जमीन-जायदाद संबंधी मामले में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
  • आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
  • फेफड़ों से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

Guru Margi 2025: जनवरी में इस दिन से मार्गी होने वाले हैं गुरू, वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन के लिए क्या हैं संकेत

[caption id="attachment_739562" align="alignnone" width="889"]Margi-Guru-Jan-2025 Margi-Guru-Jan-2025[/caption]

Guru Margi Jan 2025 Effect: अभी तक तिरछी चाल रह रहे देव गुरू वृहस्पति जनवरी में बहुत जल्द सीधी चाल चलने वाले हैं। ग्रहों में गुरू ग्रह को बेहद खास माना जाता है।

वक्री चाल चलते गुरू राशि चक्र की पांच राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इन जातकों के लिए अब अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें मार्गी गुरु (Margi Guru positive Effect) शुभ फल देंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

mangal gochar Astrology Hindi mangal gochar asar Mangal Gochar 2025 Mangal Gochar 2025 Effect mars trasit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें