Advertisment

Mangal Gochar 2023: मंगल ने बदली चाल, 20 दिन में ये राशियां होंगी मालामाल

Mangal Gochar 2023: मंगल ने सोमवार को गोचर कर सिंह से कन्या में प्रवेश कर लिया है। 9 सितंबर तक ये चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
Mangal Gochar 2022 : चार दिन बाद ये ग्रह बदलेगा अपनी चाल, मचेगा बवाल

Mangal Gochar 2023: नवग्रहों में खास माने जाने वाले ग्रह मंगल ने सोमवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल राशि परिवर्तन करके अब सिंह से कन्या में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर प्राकृतिक उत्पाद मचाता है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 9 सितंबर तक कन्या में रहेंगे। ऐसे में इस गोचर काल में प्राकृतिक रूप से बदलाव तो आएंगे ही साथ ही साथ इस दौरान चार राशियों को मंगल गोचर का शुभ फल मिलेगा। चलिए जानते हैं मंगल गोचर का राशियों पर क्या असर होगा। साथ ही जानेंगे मंगल के उपाय क्या हैं।

Cat Exam 2023: 26 नवंबर को होगा कैट परीक्षा का आयोजन, जानें कब जारी होगें परिणाम

इस दिन होगा मंगल का गोचर (Mangal Gochar 2023)

नवग्रहों में खास लाल रंग प्रधान मंगल जब भी राशि परिवर्तन करते है। तो ऐसे में प्रकृ​ति में बदलाव होता है।

Advertisment

मंगल के उपाय (Mangal ke Upay)

जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर है तो उसे ज्योतिष के अनुसार उपाय भी बताए जाते हैं। इसके लिए श्रीहनुमान जी के मंदिर में मंगलवार को जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा होगा। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि भगवान के दर्शन करने से लाभ होगा।

MP Damoh News: बीएसपी विधायक रामबाई को कोर्ट ने सुनाई सजा, इस मामले में चल रहा था केस

सिंह राशि में मंगल का गोचर का प्रभाव (Mangal Gochar 2023 Effect )

मेष राशि

मंगल गोचर का मेष लाभि वालों को शुभ ​फल मिलेगा। इस राशि ​के आठवे भाव में स्वामी होने के कारण मंगल इन्हें दुश्मानों पर वियज हासिल कराएगा। अगर आपके कोर्ट में केस लंबित हैं तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपके कार्यस्थल में बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको इस दौरान आक्रामक होने से बचना होगा।

Advertisment

Chandrayaan-3 Mission: इसरो ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें की जारी, जल्द चांद पर पहुंचेगा यान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के छठें और 11वें भाव के स्वामी मंगल होने के कारण इस राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। इस भाव में बेहद शुभ होने के कारण जमकर लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको तरक्की मिलेगी। कैरियर में आपको इच्छानुसार तरक्की भी मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रखेंगे तो हर काम बनेंगे।

कर्क राशि

यदि कर्क राशि वाले छात्र हैं तो उनके लिए समय बहुत अनुकूल है। आपको शिक्षा में मन लगेगा। आपको रिजल्ट भी पॉजिटिव रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। चूंकि मंगल कर्क के पांचवें और दसवें भाव का स्वामी है, इसलिए आपके सारे काम बनेंगे।

Advertisment

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पहले और छठे भाव का स्वामी मंगल हैं। इसलिए मंगल का गोचर इस राशि वालों को बेहद फलदायक रहेगा। इस दौरान आर्थिक रूप से लेकर जीवन में सुख सुविधाओं में उन्नति होगी। मे​हनत के शुभ परिणाम आपको मिलने लगेंगे। इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी।

Lal Kitab ke Totke: पर्स में रखें ये खास चीज़, आर्थिक तंगी दूर करेगा लाल किताब का ये आसान उपाय, जानें अचूक टोटके

Mangal Gochar 2023, Mangal Gochar  in hindi, Kanya me Mangal ka Gochar, Mars transit in Virgo,मंगल का गोचर, mangal gochar ka asar,grah gochar in hindi

news in hindi "mangal gochar 2023" kanya me mangal Mangal has changed course mangal ka rashi parivartan ka asar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें