Advertisment

Chaturgrahi Yog Meen: कल मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन पर बरसेगी मंगल, बुध, राहु और चंद्रमा की कृपा, होंगी मालामाल

Chaturgrahi Yog in Meen: कल मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों पर बरसेगी मंगल, बुध, राहु और चंद्रमा की कृपा, होंगी मालामाल

author-image
Preeti Dwivedi
Chaturgrahi Yog Meen: कल मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन पर बरसेगी मंगल, बुध, राहु और चंद्रमा की कृपा, होंगी मालामाल

Chaturgrahi Yog in Meen: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का असर हर किसी पर पड़ता है। सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं।

Advertisment

बीते दिन मीन राशि में मंगल के गोचर (Mangal Gochar 2024) के बाद अब बहुत जल्द चंद्रमा (Chandra Gochar) भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इसी महीने सूर्य भी राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2024 Vrish)  करके वृष में पहुंच जाएंगे।

राशियों का ये परिवर्तन सभी पर असर डालेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कल शनिवार को मीन राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग तीन जातकों को मालामाल करेगा।

कब बनेगा चतुर्ग्रही योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार बीते दिनों मंगल का मीन राशि में गोचर (Meen me Mangal Gochar 2024) हुआ था। उसके बाद बुध (budh) और राहु (Rahu) भी मीन में प्रवेश कर गए थे। लेकिन अब 4 मई शनिवार को चंद्रमा भी मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Advertisment

मीन में चतुर्ग्रही योग वैसे तो सभी राशि के जातकों पर असर डालेगा। लेकिन इस दौरान राशिचक्र की 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें चतुर्ग्रही योग के दौरान तीन दिन के लिए आर्थिक लाभ होगा।

कब तक रहेगा चतुर्ग्रही योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 4 मई शनिवार को मीन राशि में चंद्रमा प्रवेश करेंगे। जो केवल तीन दिन के लिए इस राशि में रहेंगे।

लेेकिन तीन दिन बाद वे इस राशि से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे।​ जिसके बाद ये चतुर्ग्रही योग टूट जाएगा। इसके बाद मीन राशि में त्रिग्रही योग ही रह जाएगा।

Advertisment

चतुर्ग्रही योग का मौसम पर असर

ज्योतिषाचार्य की मानें तो जब भी मंगल का गोचर होता है तो इस दौरान मौसम में भी बदलाव होता है।

इस बार मीन राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग मौसम में ठंडक घोलेगा। मीन एक जलचर राशि है उनके साथ चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। जो साथ मिलकर मौसम में ठंडक घोलेंगे।

इन जातकों को होगा चतुर्ग्रही योग का लाभ

मेष राशि (Aries Zodiac)

मीन राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। इस राशि के धन और वाणी भाव पर बनने से इन्हें आर्थिक रूप से मालामाल करेगा।

Advertisment

जो आपको आकस्मिक धनलाभ कराएगा। अगर आप व्यापारी हैं और नए एग्रीमेंट और आफर का इंतजार कर रहे उन्हें आफर मिल सकता है। ये समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने का है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के लग्न भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस दौरान आपको कैरियर में भी सफलता मिलेगी। आपके पास कई शानदार आफर मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा।

अगर आप शादीशुदा हैं तो आपकी लवलाइफ भी अच्छी होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको बता दें चतुर्ग्रही योग आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ के स्थान पर बनने जा रहा है। जो आपको इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी करा सकता है।

आपको आय के नए साधन भी मिलेंगे। करियर से जुड़े कामों में आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो आपको लाभ होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 

Door Frame Vastu Tips: घर की दहलीज पर चांदी का तार डलवाने से क्या होता है, जान लें दहलीज के नियम

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें