Advertisment

Mandsaur News: मंदसौर में गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Mandsaur News: मंदसौर में चाय बनाने के लिए गैस ऑन करते ही बड़ा धमाका, महिला की मौत, अस्‍पताल में भर्ती पति की हालत गंभीर

author-image
Bansal news
Mandsaur News: मंदसौर में गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
  • गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट  होने से जोरदार धमाका, मकान क्षतिग्रस्‍त
  • घर के अन्‍य सदस्‍य बाहर थे, बाल-बाल बचे
  • ऐसी घटनाओं से बचने सिलेंडर पर जरूर देखें एक्‍सपायरी डेट
Advertisment

मंदसौर। Mandsaur News: एमपी के मंदसौर में गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलजा अस्‍पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला 26 जनवरी 2024 शुक्रवार की सुबह रोज की तरह किचन में चाय बनाने के लिए गई थी। चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस ऑन किया, तभी गैस सिलेंडर (Mandsaur News) ब्‍लास्‍ट हो गया।

जानकारी के अनुसार (Mandsaur News) मंदसौर शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी की रहने वाली पुष्पा बाई (32) ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया, तभी धमाका हो गया।

Advertisment

धमाका होते आग का गोला उठा। इससे पुष्पा बुरी तरह झुलस गई। उसका पति राजेश पोरवाल (35) भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्प को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

   धमके में मकान क्षतिग्रस्‍त

वाईडी नगर थाना पुलिस के अनुसार आज (Mandsaur News) धमाके में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके के वक्त घर में महिला और उसका पति मौजूद था, जबकि मां और छोटा भाई घर के बाहर थे।

राजेश की मां ने (Mandsaur News) पुलिस को बताया कि वह बाहर दूध लेने गई थी। बड़ा बेटा राजेश सो रहा था। बहू पुष्पा ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे पर पानी रखा और जैसे ही चूल्हा जलाया धमाका हो गया।

Advertisment

संबंधित खबर:Pran Pratishtha: मप्र में दीपावली जैसा उत्सव, ओरछा में जालए गए 5100 दीप, महाकाल मंदिर रोशनी से जगमगाया

   इस घटना से लें सीख, ये सावधानी बरतें

(Mandsaur News) मंदसौर में हुई गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की घटना में एक महिला ने अपनी जान गवां दी है। एमपी में गैस सिलेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमको जागरूक होने की जरूरत है। हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए रसोई (Mandsaur News) गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं।

Advertisment

वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि (Mandsaur News) गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं...

   सिलेंडर पर रहती है एक्‍सपायरी डेट

फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार देश में मिलने वाले हर एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है।

(Mandsaur News) गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट उसी पर अंकित होती है। अगर आप एक्सपायर हुए गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं।

Advertisment

इस स्थिति में आपके गैस सिलेंडर के फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार गैस सिलेंडर की तीनों पट्टियों में उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।

यहां आपको (Mandsaur News) गैस सिलेंडर के वजन से लेकर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा।

संबंधित खबर:Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, इस बार नए चेहरों को मिलेगा मौका; इनका कट सकता है पत्ता

Advertisment

   सिलेंडर की पट्टी पर लिखी होती है डेट

आप अपने (Mandsaur News) गैस सिलेंडर की पट्टी पर A-30, B-28, C-29 या फिर इसी तरह का लिखा हुआ जरूर देखा होगा। (Mandsaur News) गैस सिलेंडर की पट्टी पर लिखे ये नंबर ही उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं।

सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट्स दर्शाते हैं महीना

A - जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।

B - अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।

C - जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।

D - अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।

संबंधित खबर:Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस पीड़ितों को लेकर जबलपुर HC का बड़ा फैसला, पूर्व CS इकबाल सिंह बैस सहित 9 अधिकारी अवमानना के दोषी करार

   अंक साल को बताता है

फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार इन अल्फाबेट के आगे जो अंक लिखे होते हैं। वह साल को प्रदर्शित करने का काम करते हैं। अगर आपके (Mandsaur News) गैस सिलेंडर पर B-28 लिखा है।

इस स्थिति में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2028 में अप्रैल से जून महीने के बीच एक्सपायर होगा। इस तरह आप आसानी से अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें