Advertisment

Lokayukta police action: मनावर में फॉरेस्ट रेंजर 1 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप, जानें कैसे चढ़ा लोकायुक्त पुलिस के हत्थे

Manawar Forest Ranger Lokayukta Trapped: धार जिले के मनावर तहसील के फॉरेस्ट ​एरिया में रोड निर्माण लंबे समय से रूका था। कांट्रैक्टर पर निर्माण के लिए लगातार दबाव आ रहा था।

author-image
Bansal news
मनावर में फॉरेस्ट रेंजर को लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप किया।

मनावर में फॉरेस्ट रेंजर को लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप किया।

हाइलाइट्स

  • धार जिले के मनावर तहसील के फॉरेस्ट रेंजर ट्रैप
  • फॉरेस्ट रेंज में रोड निर्माण के लिए बना रोडा
  • कांट्रैक्टर ने लोकायुक्त पुलिस से कराया ट्रैप
Advertisment

Manawar Forest Ranger Lokayukta Trapped: मनावर के बाग फॉरेस्ट रेंज के रेंजर को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार, 9 अप्रैल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया है। रेंजर ने रोड निर्माण के लिए कांट्रैक्टर से रिश्वत की मांग की थी। ​शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

ये भी पढ़े: MP NEWS : 4 लाख कर्मचारियों को CM Mohan Yadav का बंपर तोहफा, 8 साल बाद ऐसे साफ हुआ पदोन्नति का रास्ता.!

परमिशन के लिए रूका था रोड निर्माण

धार जिले के मनावर तहसील के फॉरेस्ट एरिया में आवागमन में सुविधा के लिए रोड का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए लंबे समय से कांट्रैक्टर ने फॉरेस्ट रेंजर की परमिशन के लिए काम रोक रखा था। दूसरी ओर कांट्रैक्टर पर जल्द से जल्द रोड निर्माण का दबाव आ रहा था।

Advertisment

ये भी पढ़े: फिर बढ़ेगा KamalNath-Arun Yadav का दबदबा,राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा दोनों नेताओं का कद, कब होगा ऐलान.?

फॉरेस्ट रेंजर कर रहा था रिश्वत की मांग

रोड निर्माण के लिए लगातार बन रहे दबाव और रेंजर से परमिशन नहीं मिलने से कांट्रैक्टर परेशान हो चुका था। फॉरेस्ट रेंजर वैभव उपाध्यय निर्माण शुरू करने के एवज में कांट्रैक्टर से 1 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसकी कांट्रैक्टर ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी।

लोकायुक्त में शिकायत बाद किया ट्रैप

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कांट्रैक्टर के साथ मिलकर फॉरेस्ट रेंजर की ट्रैपिंग की प्लान बनाया। प्लान के तहत बुधवार को फॉरेस्ट रेंज में लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर वैभव उपाध्याय को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया। रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया है।

Advertisment

ये भी पढ़े: MP NEWS : पति का एक्सीडेंट हुआ तो 12वीं के छात्र पर आया शिवानी का दिल, बच्चों को छोड़ा, प्यार के लिए धर्म बदला

road construction demanding bribe Manawar forest ranger Lokayukta trapped Manawar forest ranger 1 lakh trapped bribe Dhar district Manawar tehsil
Advertisment
चैनल से जुड़ें