Advertisment

14 December History: आज हीं दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने रखा था कदम, जानें आज की कुछ और मुख्य घटनायें

इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के इतिहास की बात करें .

author-image
Bansal news
6 December History:आज के दिन हीं अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद, जानें आज की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

14 December History: इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा। ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था।

Advertisment

नार्वे के एमंडसन जून 1910 में अंटार्कटिका के लिए  रवाना हुए थे और तकरीबन डेढ़ वर्ष की यात्रा के बाद अपने मकसद में आज के हीं दिन कामयाब हुए थे ।

देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।

Advertisment

1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।

1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म।

1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।

Advertisment

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।

2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

ये भी पढ़ें:

MP News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर होगा मंथन

Advertisment

India Weather Update: देश के कई इलाकों में बढ़ रही ठंड, जानें कैसा रहेगा आज देश का मौसम

CG Weather Update: अम्बिकापुर में 8 डिग्री पर पहुँचा न्यूनतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP के इस जिले में है चमत्कारी कुंड, ठंड में भी रहता है गरम पानी, चर्म रोग सकते कई बीमारियों मिलती है राहत!

Advertisment

14 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों की शिक्षा और यात्रा से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जानें अपना आज का राशिफल

today history important events of today Important Day hindi news Bansal News 14 December History
Advertisment
चैनल से जुड़ें