Advertisment

चोरी करने घुसे चोर की आफत में पड़ी जान, बचाने में जुट गया पूरा प्रशासन; अब ली जाएगी रोबोट की मदद!

दिल्ली के केशोपुर इलाके में स्थित दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में कौन गिरा है,इसे लेकर संशय बरकरार है

author-image
Kalpana Madhu
चोरी करने घुसे चोर की आफत में पड़ी जान, बचाने में जुट गया पूरा प्रशासन; अब ली जाएगी रोबोट की मदद!

हाइलाइट्स

  • दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट में है बोरवेल
  • 40 फीट अंदर रात 1 बजे से फंसा
  • बोरवेल के पास खुदाई के लिए जेसीबी मंगाई  
Advertisment

Delhi Borewell News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केशोपुर इलाके में स्थित दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में कोई बच्चा गिरा है या व्यस्क… इसे लेकर संशय बरकरार है।

बचाव अधिकारी ने बताया कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भी मौके पे पहुंची हैं।

https://twitter.com/i/status/1766702165047836755

फिलहाल एनडीआरएफ और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के कर्मी बोरवेल से उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं।  घटनास्थल पर जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, जिसकी मदद से अब उस बोरबेल के बगल में ही एक नया गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसकी मदद से उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Advertisment

   ‘चोरी के चक्कर में बोरवेल में गिरा शख्स’

https://twitter.com/i/status/1766677741322023046

बचाव अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1. 15 बजे पुलिस को फोन कर जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि उनके ऑफिस में कोई चोरी करने आया था और बोरवेल में गिर गया है।  उन्होंने बताया कि उस शख्स के उम्र और लिंग का पता अभी नहीं चल पाया है।  

    रस्सी से बाहर निकालने की कोशिश नाकाम

https://twitter.com/i/status/1766659831828463905

बोरवेल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से शख्स गिरा है।  स्थानीय लोग एनडीआरएफ की टीम को बोरवेल की शिनाख्त करा रहे हैं, जिसमें शख्स को निकालने के लिए रस्सी भी डाला गया।

हालांकि, शख्स या बच्चे को रस्सी से निकालने की कोशिशें नाकाम रही।  यही वजह है कि रेस्क्यू टीम एक अन्य बोरवेल खोदकर शख्स को बाहर निकालने की कोशिश करेगी।

Advertisment

   रेस्क्यू टीम बोली- अपने आप नहीं गिरा होगा

https://twitter.com/i/status/1766687369598542288

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की सूचना मिली थी। हालांकि वह छोटा बच्चा नहीं है। उसकी उम्र 15 से 20 साल के बीच है।

बोरवेल 12 इंच चौड़ा है। इसमें कोई अपने आप नहीं गिर सकता। वजह नहीं पता, लेकिन पुलिस जांच के बाद पुख्ता जानकारी मिल पाएगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें