Advertisment

सोते समय बीड़ी पीना युवक को पड़ा भारी: नशे की लत की वजह से हुआ ये हादसा, गंवानी पड़ी जान

Indore News: बीड़ी पीने की आदत की वजह से हुआ बड़ा हादसा युवक की गई जान, पालतू कुत्ता भी हादसे में हुआ जख्मी.

author-image
Rohit Sahu
सोते समय बीड़ी पीना युवक को पड़ा भारी: नशे की लत की वजह से हुआ ये हादसा, गंवानी पड़ी जान

हाइलाइट्स

  • बीड़ी की वजह से गई युवक की जान
  • सोते समय बीड़ी पीने की वजह से हुआ हादसा
  • हादसे में युवक का पालतु  कुत्ता भी जख्मी
Advertisment

Indore News: एमपी के इंदौर में युवक को बीड़ी पीने की लत की वजह से अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. हादसे में युवक की जान तो चली ही गई साथ में पालतु कुत्ता भी जख्मी हो गया. घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी नगर की है. जहां युवक को सोते समय बीड़ी पीना भारी पड़ा.

शराब के नशे में बीड़ी बुझाना भूला

कुलकर्णी नगर मे रहने वाला दीपक नाम का युवक शुक्रवार को शराब पीकर अपने कमरे में सोने गया था. उसके कमरे में उसका पालतु कुत्ता भी सो रहा था. युवक ने सोने से पहले बीड़ी सुलगाई और बीड़ी पीते पीते उसकी नींद लग गई. जलती हुई बीड़ी से बिस्तर ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग भड़क गई और पूरे कमरे में फैल गई. आग देखकर आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: CM मोहन घर लाए 2 फीट हाइट वाली पुंगनूर गाय का जोड़ा: 50 हजार रुपए प्रति Kg मिलता है इसके दूध का घी, जानें इसकी विशेषता

Advertisment

आग की चपेट में आने से युवक की मौत

कमरे में आग तेजी से फैल गई.  जिसकी चपेट में आने से दीपक की मौत हो गई. वहीं उसके पास सोया पालतु कुत्ता भी आग की चपेट में आकर जख्मी हो गया. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन उसके पहले ही दीपक की मौत हो चुकी था. दमकमकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisment
चैनल से जुड़ें