Advertisment

Mamta Kulkarni:महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी, संगम तट पर किया पिंडदान

Kulkarni Mahakumbh 2025 Mahamandaleshwar बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनने जा रही है।

author-image
Bansal news
Mamta Kulkarni:महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी, संगम तट पर किया पिंडदान
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर में संयासी बन गई है। शुक्रवार 24 जनवरी की शाम ममता कुलकर्णी संगम पर पिंडदान कर लिया, अब उन्हें यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
Advertisment

बता दें कि 52 साल की ममता कुलकर्णी सुबह किन्नर अखाड़ा पहुंची थी। यहां उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। दोनों के बीच महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया था। 

publive-image

ममता ढेड़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं 

जानकारी के मुताबिक, ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। बताया जा रहा है कि ममता पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं। अभिनेत्री ने बताया कि प्रयागराज में अपने अनुष्ठान पूरे करने के बाद, वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए वाराणसी जाएँगी। इसके बाद वह अयोध्या जाने की योजना बना रही हैं। इस 10 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा के दौरान, ममता अपने दिवंगत माता-पिता के सम्मान में एक पवित्र अनुष्ठान, पितृ तर्पण भी करेंगी। 

बताते चलें कि ममता 90 के दशक में अपनी मशहूर भूमिकाओं, डांस नंबरों और विवादों के लिए मशहूर पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है अब वह एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।

Advertisment
लंबे समय से विवादों में थी ममता

ममता कुलर्णी करीब 25 साल बाद भारत लौटी हैं। पिछले साल दिसंबर 2024 में ही उन्हें एयरपोर्ट पर सालों बाद स्पॉट किया गया था। इसके पहले भी उन्होंने कई इंटरव्यूज दिए हैं जिनमें ममता अपने इतिहास पर खुलकर बात की है। उस दौरान ने साफ़ कर दिया था कि वो अगर भारत में वापसी करेंगी तो कभी फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

ममता का था 90s का दशक
  • साल 1993- अशांत
  • साल 1995- करन अर्जून
  • साल 1995- बाजी
  • साल 1995- सबसे बड़ा खिलाड़ी
  • साल 1998- चाइना गेट
  • साल 1998- जाने जिगर
  • साल 2001 -छुपा रुस्तम
  • साल 2002- सेंसर जैसी बेहतरीन फिल्मों में ममता कुलकर्णी ने अपना अभिनय दिया है।
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें