Mamta Banerjee Nomination: ममता ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 30 सितंबर Mamta Banerjee Nomination को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र Bhabhanipur election शुक्रवार को दाखिल कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरीवाल और वाम मोर्चे के श्रीजीब बिस्वास को चुनौती देंगी। चुनाव नतीजे की घोषणा तीन अक्टूबर को की जाएगी।
#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee files nomination for by-polls to Bhabhanipur seat
BJP and CPI-M have fielded Priyanka Tibrewal and Srijib Biswas respectively against the CM pic.twitter.com/LSvB1Zdfyk
— ANI (@ANI) September 10, 2021
नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव हारने वाली बनर्जी को मुख्यमंत्री Mamta Banerjee Nomination पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव में जीत दर्ज करनी होगी। बनर्जी भवानीपुर की निवासी हैं और उन्होंने 2011 तथा 2016 में दो बार इस सीट से जीत दर्ज की।
Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee files nomination for by-polls to Bhabhanipur seat pic.twitter.com/9xXDWIy9tB
— ANI (@ANI) September 10, 2021
वह इस साल अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता और पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ीं और हार गयीं। नंदीग्राम में शिकस्त के बाद राज्य में कैबिनेट नेता और भवानीपुर से टीएमसी विधायक सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री के लिए Mamta Banerjee Nomination अपनी सीट छोड़ दी थी।