Advertisment

Mamata Banerjee: अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी

Mamata Banerjee: अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी

author-image
Bansal News
Mamata Banerjee: अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी

Mamata Banerjee ; पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास 'प्रतीची' में 'बुलडोजर' चलाया तो वह बोलपुर में धरना देंगी।

Advertisment

Delhi Metro Yellow Line: आज येलो लाइन पर देरी से चली मेट्रो! दफ्तर जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमर्त्य सेन पर आरोप लगाया है कि जितनी जमीन उन्हें पट्टे पर दी गई थी, उससे अधिक जमीन पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

Minister Banna Gupta: अश्लील वीडियो मामले में मंत्री ने क्या कहा?

विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में अमर्त्य सेन को छह मई तक या अंतिम आदेश के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का आरोप है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री ने 0.13 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

Advertisment

Naxalite Attack in Dantewada: आज दंतेवाड़ा जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, पुलिस लाइन में जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

ममता बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमर्त्य सेन पर आए दिन हमले हो रहे हैं। मैंने उनका (विश्व भारती विश्वविद्यालय का) दुस्साहस देखा है। मैं वहां बोलपुर जाने वाली पहली व्यक्ति होऊंगी अगर वे उनके घर पर बुलडोजर चलाते हैं। मैं वहां धरना दूंगी।

यह देखना चाहती हूं कि कौन अधिक शक्तिशाली है - बुलडोजर या मानवता।’’ बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दस्तावेजों को चुनौती दी है।

Advertisment

ये भी पढ़ें..

>>Anand Mohan Released Today: आज जेल से रिहा हुआ बिहार बाहुबली ! जाने किस केस में काटी सजा

>>Jharkhand Corona Alert: चार आवासीय विद्यालयों में कोरोना विस्फोट, 148 छात्राएं कोरोना संक्रमित

Mamata Banerjee
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें