Advertisment

Male Pregnant : अब मर्द भी बन सकते है मां, जानिए पूरा प्रोसेस!

Male Pregnant : अब मर्द भी बन सकते है मां, जानिए पूरा प्रोसेस! Male Pregnant Now men can also become mothers know the whole process vkj

author-image
deepak
Male Pregnant : अब मर्द भी बन सकते है मां, जानिए पूरा प्रोसेस!

Male Pregnant : अभीतक तो लोगों को यह जानकारी है कि महिलाओं को ही मां बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। पुरूष कभी किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकते है। लेकिन अगर आपसे कोई कहे कि पुरूष भी मां बन सकते है, बच्चे को जन्म दे सकते है तो आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन एक विज्ञापन यही कह रहा है कि अब पुरूष भी मां बन सकते है। देश के प्रमुख अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार फैशन ब्रांड केल्विन क्लेन (Fashion Brand Calvin Klein) के विज्ञापन में ब्राजील के टीवी स्टार और ट्रांसमैन रॉबर्टाे बेते (Transman Roberte Bete) को प्रेग्नेंट दिखाया गया है।

Advertisment

दरअसल, मदर्स डे पर मशहूर फैशन ब्रैंड केल्विन क्लेन (Fashion Brand Calvin Klein) ने एक कैंपेन शुरू की है। ब्रैंड ने एक ट्रांसमैन रॉबर्टाे (Transman Roberte Bete)  को प्रेग्नेंट दिखाया है। विज्ञापन अपने के कुछ दिनों बाद रॉबर्टाे (Transman Roberte Bete)  ने अपने और एरिका के बेटे नोआह को जन्म दिया है। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एक वर्ग इस कैंपेन का बॉयकॉट कर रहा है।

क्या हैं प्रेग्नेंसी की प्रोसेस?

प्रेग्नेंसी की बात करे तो इसके लिए तीन चीजों की जरूरत होती है। एग, स्पर्म, यूट्रस और हॉर्मोन्स। मेल के सीमेन से स्पर्म निकलते है जो लाखों में होते है। वही फीमेल की बात करे तो फीमेल की ओवरी से एग निकलते है। जब महिला और पुरूष आपस में संबंध बनाते है तो सीमेन के माध्यम से स्पर्म एग तक जाता है। जो फीमेल के फैलोपियन ट्यूब (Fallopian Tubes) में उसे फर्टिलाइज करता है। फर्टिलाइज होने के बाद यह एग महिला के यूट्रस में चला जाता है। इसके बाद ही प्रेग्नेंसी की शुरूआत होती है।

किन्नर भी हो सकते है प्रेग्नेंट?

जन्म के समय लोग महिला या पुरूष के रूप में जन्म लेते है। तो कुछ लोग किन्नर के जेंडर में पैदा होते है। ऐसे लोगों को ट्रांसमैन या ट्रांसवुमन (Transman And Transwoman) होते है। ट्रांसमैन जन्म के समय महिला और बाद में मर्द होते है। ऐसे लोग मां बन सकते हैं, क्योंकि ऐसे लोगों के पास ओवरी और यूट्रस होता है। ऐसे लोगों का विट्रो फर्टिलाइजेशन (Vitro Fertilization) की मदद से एग और स्पर्म को लैब में फर्टिलाइज कराया जाता है। फर्टिलाइज के बाद यूट्रस में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के लिए हॉर्माेन्स थेरेपी (Hormone Therapy) की जाती है। कुल मिलाकर ट्रांसमैन प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अब बात करते है ट्रांसवुमन की। ट्रांसवुमन ऐसे लोग जो जन्म के समय मर्द और बाद में महिला होते है। लेकिन इन लोगों के लिए मां बनना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि इनके पास ओवरी और यूट्रस नहीं होती है हालांकि ऐसे लोगों पर रिसर्च किया जा रहा है।

Advertisment

क्या मर्द दे सकते बच्चे को जन्म?

एक सामान्य मर्द मां नहीं बन सकता है। क्योंकि सामान्य मर्द के पास स्पर्म तो होता है, लेकिन उनके पास एग और यूट्रस नहीं होते हैं। ऐसे लोग यूट्रस ट्रांसप्लांटेशन (Uterus Transplantation) के माध्यम से भी प्रेग्नेंट नहीं हो सकते है। अगर लैब में फर्टिलाइजेशन भी कर लिया जाए तो मर्द के बॉडी में यूट्रस को ट्रांसप्लांट करना आसान नहीं होता है। इसके लिए बायोलॉजिकल प्रोसेस (Biological Process) की जरूरत होती है, जो मेल में संभव नहीं हैं। लेकिन हां अगर कोई मर्द बच्चे को जन्म देना चाहता है तो एब्डॉमिनल प्रेग्नेंसी (Abdominal Pregnancy) से यह संभव हो सकता है। लेकिन यह प्रेसेस काफी जोखिम भरी होती है। इसके लिए एब्डॉमिनल प्रेग्नेंसी (Abdominal Pregnancy) में विट्रो फर्टिलाइजेशन (Vitro Fertilization) की मदद से एग और स्पर्म को लैब में फर्टिलाइज किया जाता है। इसके बाद इसे एंब्रियो के रूप में तैयार किया जाता है और इसे एब्डॉमन (Abdominal Pregnancy) में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। लेकिन इस प्रोसेस में कई बार जान भी चली जाती है। जब एंब्रियो एब्डोमेन (Abdominal Pregnancy) में ट्रांसप्लांट हो जाता है तो बच्चे को न्यूट्रीशन मिलने लगता है। इसके बाद ही एक मर्द मां बन पाता है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें