Advertisment

Makhana Side Effect : मखाना खाने वाले पढ़ लें ये खबर! बढ़ सकती है परेशानी

author-image
Preeti Dwivedi
Makhana Side Effect : मखाना खाने वाले पढ़ लें ये खबर! बढ़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली। Makhana Disadvantages: मखाना एक ऐसी चीज है जो कैल्शियम से भरपूर होता है। lotus seeds disadvantages इसका सेवन लगभग fox nut side effects हर बीमारी के लिए अच्छा माना जाता है। गर्भव​ती महिलाओं को डिलेवरी के बाद मखाने की सलाह दी जाती है तो वहीं कैल्शियम की कमी होने पर भी डॉक्टर्स इसे खाने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मखाना खाना स्वास्थ्य को लाभ दिलाने की बजाए हानि पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं किस कंडीशन में मखाने नहीं खाना चाहिए।

Advertisment

एसिडिटी —
मखाने का उपयोग ऐसे लोगों को संभलकर करना चाहिए, जिन्हें हमेशा पेट की समस्या बनी रहती हो। थोड़ा बहुत दस्त होने पर मखाने की सलाह दी जाती है। लेकिन पेट में कब्ज या ​एसिडिटी की समस्या होने पर मखाने के उपयोग से बचना चाहिए।

ब्लड शुगर —
अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपको मखाने का उपयोग सोच—समझकर करना चाहिए। एक रिसर्च में पाया गया है कि मखाने ब्लड शुगर को कम करने वाला होता है। ऐसे में यदि शुगर के मरीज इसका उपयोग अधिक करते हैं तो ब्लड शुगर तेजी से गिरने का खतरा बना रहता है।

हो सकती है एलर्जी —
कुछ लोगों को कुछ चीजों से एलर्जी भी होती है। चूंकि मखाने पानी में उगते हैं ऐसे में हो सकता है कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी हो। अत:अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आपको सतर्क रहना चाहिए।

Advertisment

किडनी स्टोन —
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो ऐसे में आपको मखाने के सेवन से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि मखाने में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो किडनी स्टोन के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है।

एक दिन में कितने मखाने खाना चाहिए —
आप अगर किसी खास समस्या से पीड़ित नहीं हैं, तो आप प्रतिदिन एक कटोरी भुने मखाने खा सकते हैं। जानकारों की मानें तो एक कटोरी भुने मखाने से 3.9 ग्राम प्रोटीन मिलता है। मखाने के सेवन में इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है कि इसे खाने के बाद पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिया जाए।

health health tips Life style fox nut side effects how much makhana we can eat in one day how to eat makhana lotus seeds disadvantages makhana disadvantages makhana side effects side effects of makhana when not to eat makhana when to avoid makhana मखाने खाने की सही मात्रा मखाने खाने के नुकसान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें