Advertisment

'Make India No 1' Campaign: क्यों पिछड़ रहा हमारा मेहनती भारत, केजरीवाल ने किया बड़ा आव्हान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की।

author-image
Bansal News
'Make India No 1' Campaign: क्यों पिछड़ रहा हमारा मेहनती भारत, केजरीवाल ने किया बड़ा आव्हान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की और सभी नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

Advertisment

जानें क्या बोले सीएम केजरीवाल

इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को समान अधिकार तथा सम्मान और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना आवश्यक है। केजरीवाल ने कहा कि वह मिशन ‘मेक इंडिया नंबर 1’ के तहत देश भर की यात्रा करेंगे ताकि लोगों को इस पहल में शामिल होने और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मिशन की प्रकृति अराजनीतिक है।

दुनिया में नंबर बनाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह किसी राजनीतिक दल का मिशन नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मिशन है। मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सभी दलों से आह्वान करता हूं कि वे आगे आएं और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए इस पहल में शामिल हों।’’ उन्होंने कहा कि सिंगापुर जैसे कई देशों को भारत के बाद आजादी मिली लेकिन वे हमसे आगे हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि भारतीयों के ‘‘दुनिया में सबसे बुद्धिमान और मेहनती’’ होने के बावजूद भारत क्यों पिछड़ रहा है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें