Advertisment

Makar Sakranti 2021: मकर संक्रांति आज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Makar Sakranti 2021: मकर संक्रांति आज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

author-image
News Bansal
Makar Sakranti 2021: मकर संक्रांति आज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Makar Sakranti 2021: 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व लगभग सभी राज्यों में मनाया जाता है। हालांकि कई राज्यों में इस दिन को अलग नाम व रिति-रिवाज के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य देवता का मकर राशि में प्रवेश होता है तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुक्र ग्रह का उदय भी होता है।

Advertisment

वहीं ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार मकर संक्रांति पर्व बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन विधि-विधान से पूजा पाठ करने व सूर्य देवता की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 08.30 मिनट से शाम को 05.46 मिनट तक है। साथ ही मकर संक्रांति का महापुण्य काल 01.45 घंटे का है, जो सुबह 08.30 मिनट से दिन में 10.15 मिनट तक है।

मकर संक्रांति पर ऐसे करें पूजा

- मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं, ध्यान रहे की इस दिन पानी में तिल डालकर नहाना चाहिए।

Advertisment

- साफ धुले हुए कपड़े पहनकर ही पूजा अर्चना करें।

- पूरे दिन बिना नमक खाए व्रत करें, इस दिन दान-पुण्य का काफी महत्व माना जाता है।

- मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल लेकर शुद्ध जल अर्पित करें। साथ ही जल में लाल फूल, लाल चंदन, तिल और थोड़ा-सा गुड़ मिला लें।

- यह भी ध्यान रखें कि जो जल सूर्य देवता को चढ़ा रहे हैं, उसे तांब के बर्तन में ही गिराएं। बाद में वह जल पौधों को डाल दें

Advertisment
Lohri Pongal puja vidhi makar sakranti festival makar sakranti 2021 makar sakranti 2021 shubh muhurt makar sakranti shubh muhurt in hindi uttrayan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें