Advertisment

Lok Sabha Election 2024: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP हुए बड़े बदलाव,नए प्रभारियों का ऐलान, यहां देखें सूची

Lok Sabha Election 2024: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP हुए बड़े बदलाव,नए प्रभारियों का ऐलान, यहां देखें सूची Major changes made by BJP in preparations for Mission 2024, announcement of new in-charge, see list here sm

author-image
Bansal News
Lok Sabha Election 2024: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP हुए बड़े बदलाव,नए प्रभारियों का ऐलान, यहां देखें सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा का नाम शामिल है। भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है।

Advertisment

भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे।यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारी दी गई है। रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे जबकि देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। वहीं, जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे। महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

यह रही पूरी सूची

publive-image

publive-image

publive-image

Lok Sabha elections Lok Sabha Elections 2024 2024 election Lok sabha election 2024 2024 election prediction 2024 lok sabha election 2024 lok sabha election prediction 2024 lok sabha elections 2024 lok sabha polls 2024 loksabha election 2024 loksabha elections election 2024 lok sabha election 2024 schedule lok sabha election opinion poll 2024 lok sabha elections 2024 update loksabha election 2024 sharad pawar lok sabha elections 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें