Advertisment

MP News: आंधी-तूफान से मक्का की फसल को नुकसान, पिछले साल की तुलना में आधा हुआ उत्पादन

इस बार मक्का का उत्पादन 30 से 50 प्रतिशत हो सका है। नुससान से किसानों का आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, वहीं अब खरीफ की बुआई

author-image
Agnesh Parashar
MP News: आंधी-तूफान से मक्का की फसल को नुकसान, पिछले साल की तुलना में आधा हुआ उत्पादन

देवास। जिले में बारिश के सीजन में इस बार कई बार आंधी-तूफान आया था। जिससे जिले के ग्रामीण अंचलों में लगी मक्की की फसलें बिछ गई थी। आंधी-तूफान से मक्का की फसल प्रभावित हुई इसकी सीधा असर इसके उप्तपादन पर पड़ा है।

Advertisment

इस बार मक्का का उत्पादन 30 से 50 प्रतिशत हो सका है। नुससान से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, वहीं अब खरीफ की बुआई भी किसानों को करनी हैं। ऐसे में किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

आधा हो गया मक्का का उत्पादन

जिले के ही बावड़ीखेड़ा के रहने वाले एक किसान ने हमें बताया कि पिछले साल मैंने चार थैली मक्का यानी 16 किलो मेरे खेत में बोई थी जिसका उत्पादन लगभग 45-50 क्विंटल हुआ था।

वहीं इस साल भी मैंने पिछले साल के मुताबिक ही बुआई की थी मगर इस बार 20 क्विंटल के लगभग मक्का निकल पाई है। किसान ने बताया कि बारिश के दिनों में फसल खेत में बिछ गई जिससे उत्पानद पर प्रभाव पड़ा है।

Advertisment

Dewas Maize Production 2023

किसानों ने बताई कम उत्पादन की वजह

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार अन्य वर्षों की तुलना में मक्का का दाना भी बारीक निकला है। गांव के दूसरे किसान से जब हमने उनके खेत में कुल मक्का के उत्पादन को  लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस बार तो कुछ खास फसल नहीं मिल पाई उन्होंने बताया पिछले साल 8 थैली मक्का की बोवनी की थी।

जिसमें लगभग 60 क्विटंल उत्पादन हुआ था परंतु इस वर्ष 8 थैली मक्का लगाने के बाद उत्पादन मात्र 20 क्विंटल के लगभग ही हुआ है।

publive-image

खेत में जलभराव से पूरी फसल हुई खराब

एक और किसान जिनका नाम लाल सिंह उन्होंने हमे बताया कि वह बारिश के पानी से परेशान हैं उनके खेत में जलभराव हो जाता है जिससे उनकी फसल खेत में ही सड़ जाती है। लाल सिंह ने बताया कि मेरा एक खेत गांव के समीप है वहां पर 2 वर्ष पूर्व गांव में सड़क निर्माण का कार्य हुआ था।

Advertisment

ढलान एक तरफ होने रहने से इस खेत में जल जमाव हो जाता है। चार थैली मक्का बोने के बाद भी उस खेत में 1 किलो भी उत्पादन नहीं हो पाया मेरे समीप एक किसान बाबू पुत्र शंकर हैं उनकी डेढ़ बीघा जमीन भी बरसात में वर्षा का जल जो गांव से आता है।

शासन, प्रशासन ने नहीं मिली मदद

हम दोनों के खेतों में भर जाता है उसकी भी उस खेत में फसल का उत्पादन नहीं हो पाता है। हमने शासन, प्रशासन को कई बार अवगत कराया परंतु ना तो उन्होंने ध्यान दिया न ही सड़क बनाने वाले ने गंभीरता दिखाई। वह तो गनीमत है कि हमारे परिवार के सदस्य खेती के अलावा मजदूरी कर लेते हैं नहीं तो जीवन-यापन ही मुश्किल हो जाता।

ये भी पढ़ें:

Mumbai Rains: गरज के साथ बेमौसम बारिश ने मुंबई में मचाया कहर, ये इलाके हुए तरबतर

Advertisment

Diwali 2023: पटाखे से आंखों को न हो कोई दिक्कत, जानिए बचाव के लिए जरूरी टिप्स

Deepawali 2023: भारत में इन स्थानों पर नहीं मनाया जाता है दीपावली का पर्व, जानें वजह

Fruits For Diabetes: डायबिटीज की समस्‍या से न हो परेशान, इन 4 फलों के सेवन से मिलेगी राहत

Aaj Ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है विशेष योग, इस नक्षत्र में आएगी त्रयोदशी तिथि, पढ़ें आज का पंचांग

देवास न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र मक्का उत्पादन 2023, देवास मक्का उत्पादन 2023, देवास मक्का की फसल,Dewas News, MP News, MP Maize Production 2023, Dewas Maize Production 2023, Dewas Maize Crop

MP news मप्र न्यूज dewas news देवास न्यूज़ Dewas Maize Crop Dewas Maize Production 2023 MP Maize Production 2023 देवास मक्का उत्पादन 2023 देवास मक्का की फसल मप्र मक्का उत्पादन 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें